6,6,6,6,6,6,6.....DY पाटिल टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी ने कर डाली गेंदबाजों की कुटाई, 14 गेंद पर फिफ्टी, ठोके कुल इतने रन

Published - 26 Feb 2026, 08:09 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:01 PM

Vaibhav Suryavanshi

आईपीएल 2026 से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला एक बार फिर गरजता हुआ नजर आ रहा है। डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इंडियन नेवी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने ऐसी पारी खेली, जिसने गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक पूरा करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, और वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने यह कारनामा रन चेज के दबाव में कर दिखाया। उनका यह फॉर्म आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।

Vaibhav Suryavanshi ?????? 14 ?????????????????? ????????? ?????????????????????, 19 ?????????????????? ????????? 63 ??????

डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंडियन नेवी के खिलाफ मुकाबले में शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने महज 19 गेंदों में 63 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 331.58 का रहा। पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

शुरुआती 12 गेंदों में ही वे 43 रन तक पहुंच चुके थे। इसके बाद एक छक्का और एक चौका लगाकर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। जिस अंदाज में उन्होंने शॉट्स खेले, उससे साफ था कि गेंदबाजों के पास उनके सामने कोई खास जवाब नहीं था।

220 रन के लक्ष्य का पीछा और दमदार जीत

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन नेवी ने 20 ओवर में 219/4 रन बनाए। ओपनर कुंवर पाठक ने 53 गेंदों में 87 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं नितिन तनवर ने भी 57 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

लेकिन रन चेज के दौरान डीवाई पाटिल ब्लू की शुरुआत भले साधारण रही हो, वैभव की तूफानी पारी ने मैच की दिशा बदल दी। टीम ने 19.1 ओवर में 225/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अर्जुन तेंदुलकर ने दिया फिनिशिंग टच

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने जिस आक्रामक अंदाज में नींव रखी, उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम अर्जुन तेंदुलकर ने किया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन ने 29 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

उन्होंने 189.66 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम की जीत पक्की कर दी। यह पहली बार था जब वैभव और अर्जुन एक ही टी20 मैच में साथ खेले और दोनों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया।

48 गेंदों में 118 रन, पहले भी दिखा चुका है दम

इस मुकाबले में वैभव (Vaibhav Suryavanshi) और अर्जुन ने मिलकर सिर्फ 48 गेंदों में 118 रन जोड़े, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। यह साझेदारी मैच का निर्णायक मोड़ साबित हुई। वैभव इससे पहले भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं।

आईपीएल 2025 में उन्होंने 35 गेंदों में शतक लगाकर सबको चौंका दिया था और सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 14 साल 32 दिन थी। अब डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनकी यह पारी एक बार फिर साबित करती है कि वह बड़े मंच के लिए तैयार हैं।

Tagged:

cricket news Vaibhav Suryavanshi Vaibhav Suryavanshi Batting DY Patil T20 Tournament
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com