वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ी 10वीं की परीक्षा, क्यों नहीं देना चाहते बोर्ड एग्जाम? जानें वजह

Published - 15 Feb 2026, 02:40 PM | Updated - 15 Feb 2026, 02:43 PM

Vaibhav Suryavanshi

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि पढ़ाई से जुड़ा एक बड़ा फैसला है। बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर निवासी इस 14 वर्षीय बल्लेबाज ने इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है।

हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देशभर में पहचान बनाने वाले वैभव (Vaibhav Suryavanshi) का पूरा फोकस फिलहाल क्रिकेट पर है। लगातार ट्रेनिंग कैंप, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में व्यस्तता के चलते उन्होंने इस साल बोर्ड परीक्षा छोड़ने का फैसला किया है।

बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से, लेकिन प्राथमिकता क्रिकेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेंगी। वैभव (Vaibhav Suryavanshi) का परीक्षा फॉर्म भरा जा चुका था और एडमिट कार्ड भी जारी हो गया था। उनका परीक्षा केंद्र ताजपुर के नजदीक स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, ताजपुर में निर्धारित किया गया था।

हालांकि, क्रिकेट गतिविधियों के कारण वह लंबे समय से घर और स्कूल से दूर रहे, जिससे उनकी परीक्षा तैयारी प्रभावित हुई। ऐसे में परिवार और स्कूल प्रबंधन से चर्चा के बाद यह तय किया गया कि वह इस वर्ष परीक्षा में शामिल नहीं होंगे।

स्कूल प्रशासन और परिवार का समर्थन

ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने पुष्टि की कि वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी का शेड्यूल इतना व्यस्त था कि नियमित पढ़ाई संभव नहीं हो पा रही थी। ऐसे में आधी-अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा देना सही नहीं माना गया। परिवार भी चाहता है कि फिलहाल वैभव अपने क्रिकेट करियर पर पूरा ध्यान दें और भविष्य में उचित समय पर पढ़ाई पूरी करें।

अंडर-19 विश्व कप में Vaibhav Suryavanshi का धमाकेदार प्रदर्शन

हाल ही में संपन्न अंडर-19 विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सात मैचों में 62.71 की औसत और 169.49 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए। टूर्नामेंट में एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ते हुए उन्होंने 175 रन का सर्वोच्च स्कोर बनाया।

इसके अलावा उन्होंने 30 छक्के लगाकर अंडर-19 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी निडर और आक्रामक बल्लेबाजी शैली ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहे जाने की दिशा में मजबूत कर दिया है।

आईपीएल 2026 और बढ़ती जिम्मेदारियां

अंडर-19 स्तर पर सफलता के बाद अब वैभव (Vaibhav Suryavanshi) आगामी आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेलना किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि होती है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियां और व्यस्तताएं भी बढ़ जाती हैं। लगातार ट्रेनिंग, टीम कैंप और मैच शेड्यूल के चलते फिलहाल उनकी प्राथमिकता क्रिकेट करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

ऐसे में 10वीं बोर्ड परीक्षा को एक साल के लिए टालना उनके करियर की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह इसी लय में प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले वर्षों में भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं।

ये भी पढ़े : तनवीर अहमद ने हरभजन सिंह को बताया 'दोगला', इस बात पर पूर्व भारतीय स्पिनर को घेरा

Tagged:

team india Vaibhav Suryavanshi ICC U19 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com