वैभव सूर्यवंशी ने दिखाई दरियादिली, IPL 2026 के बाद इस खिलाड़ी को बल्ला देने का किया वादा
Table of Contents
Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज के साथ बल्लेबाजी की है, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।
मैदान पर उनकी परफॉर्मेंस जितनी शानदार रही है, उतनी ही दिलचस्प उनकी ऑफ-फील्ड मस्ती भी रही है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने जितेश शर्मा को अपना बल्ला देने को लेकर मजेदार अंदाज में जवाब दिया और साथ ही एक खास वादा भी कर दिया।
जितेश शर्मा के साथ मजेदार बातचीत
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबले से पहले अभ्यास सत्र के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और जितेश शर्मा के बीच दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। जितेश ने मजाक-मजाक में वैभव का बल्ला उठा लिया और उसे रखने की बात कही।
इस पर वैभव ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपना बल्ला वापस ले लिया और हंसते हुए कहा कि अभी नहीं मिलेगा। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह हल्की-फुल्की नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आई और वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
आईपीएल के बाद बल्ला देने का वादा
इस मजेदार बातचीत के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने साफ कहा कि वह अभी अपना बल्ला नहीं देंगे, लेकिन आईपीएल खत्म होने के बाद जरूर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जितेश की टीम में कई बड़े बल्लेबाज हैं, फिर भी वह उनसे बल्ला क्यों मांग रहे हैं।
इस पर जितेश ने जवाब दिया कि उन्होंने किसी और से नहीं मांगा। आखिर में दोनों खिलाड़ी हंसते नजर आए और वैभव ने साफ कर दिया कि अभी बल्ला मिलने का कोई चांस नहीं है, लेकिन सीजन खत्म होने के बाद वह अपना वादा जरूर निभाएंगे।
🚨 First time ever: Vaibhav offers to give his bat! 😂🔥 pic.twitter.com/y5pBnpEri3
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 9, 2026
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं Vaibhav Suryavanshi
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बना लिए हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 52 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गुजरात के खिलाफ 31 और मुंबई के खिलाफ 39 रन बनाकर अपनी निरंतरता दिखाई।
उनकी स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रही है, जो उनके आक्रामक अंदाज को दर्शाती है। खास बात यह रही कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे खतरनाक गेंदबाज के खिलाफ भी छक्के लगाकर अपना आत्मविश्वास दिखाया।
RR vs RCB मुकाबले पर नजरें
अब सभी की नजरें राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
जिस तरह की फॉर्म में वह इस समय हैं, उसे देखते हुए विरोधी टीम के गेंदबाजों के लिए उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। वहीं, फैंस को भी उम्मीद है कि मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ ऐसे ही मजेदार पल भी देखने को मिलते रहेंगे, जो क्रिकेट को और भी खास बना देते हैं।
ये भी पढ़े : पंजाब के खिलाफ SRH की प्लेइंग XI फाइनल, ट्रेविस और अभिषेक जैसे धाकड़ 9 खिलाड़ियों को मिली एंट्री