अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे Vaibhav Suryavanshi, पार कर ली अग्नि-परीक्षा, इस डेट को पदार्पण तय!

Published - 27 Mar 2026, 01:02 PM | Updated - 27 Mar 2026, 02:00 PM

Vaibhav Suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपने बल्ले से दुनियाभर में तहलका मचाया हुआ है. वैभव कम उम्र में ही अंडर 19 से लेकर IPL तक में अपने बल्ले का दम दिखा चुके हैं. उनकी काबिलियत देखकर बड़े से बड़े दिग्गज भी हैरान हैं. वैभव मैदान अब तक मैदान पर कई रिकॉर्ड बना चुके हैं.

इसके बावजूद उन्हें (Vaibhav Suryavanshi) टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. लेकिन अब वह बहुत जल्द ही भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे. चलिए तो आगे जानते हैं कैसे.....

Vaibhav Suryavanshi की होगी टीम इंडिया में एंट्री

Vaibhav Suryavanshi
सिर्फ 14 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए धुंआ उठा दिया था. इस युवा खिलाड़ी की बैटिंग देखकर दुनिया हैरान थी कि आखिरी इतना छोटा बच्चा कैसे मंझी हुई बल्लेबाजी कर सकता है.

निराशाजनक बात यह थी कि वैभव (Vaibhav Suryavanshi) कितनी भी अच्छी बैटिंग कर ले लेकिन उन्हें टीम इंडिया में खेलने का चांस नहीं मिल रहा था. क्योंकि ICC के नियम के अनुसार वह इस टीम में सीनियर टीम के लिए नहीं खेल सकते थे. लेकिन 27 मार्च को 15 साल का होने के बाद वैभव का यह इंतजार खत्म हो गया है.

कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए?

IPL 2026 के बाद भारत अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी. इस श्रृंखला में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू मिल सकता है. बीसीसीई अफगानिस्तान के खिलाफ ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है. वहीं भारत को अगली वनडे सीरीज जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम के साथ खेलनी है. माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव को टीम भारतीय क्रिकेट टीम में एंट्री मिल सकती है.

क्या कहता है ICC का नियम?

बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का यह रूल था कि सीनियर टीम में खेलने के लिए किसी भी खिलाड़ी की न्यूनतम उम्र 15 वर्ष होना जरूरी है. यह नियम 2020 में बना था. इसी कारण वैभव (Vaibhav Suryavanshi) की अब तक टीम इंडिया में एंट्री नहीं हो पाई थी. लेकिन अब जल्द ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खेलते हुए दिखाई देंगे. वैभव का बल्ला हर मौके पर खूब चलता है. IPL 2026 में भी सभी की नजरें उन्हीं पर ही होगी.


वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया का चमकाता सितारा

हाल ही में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इन बड़े टूर्नामेंट में लगातार रन बनाए. इतना ही नहीं आईपीएल डेब्यू से ही वैभव निरंतर अपने बल्ले से नए रिकॉर्ड बना रहे हैं.
अगर इसी फॉर्म के साथ वह क्रिकेट खेलते रहे तो वह दिन दूर नहीं है जब वैभव (Vaibhav Suryavanshi) सीनिरयर टीम के साथ इंटरनेशनल टीम में खेलते हुए दिखाई देंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 वैभव का लिए काफी अहम होने वाला है. अगर उनका प्रर्दशन लगातार ऐसी रहता है तो जल्द उनका टीम इंडिया में डेब्यू हो सकता है. चयनकर्ताओं की निगाहें भी उनपर जरूर होगी.



Tagged:

team india icc Vaibhav Suryavanshi
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14 साल और 23 दिन की उम्र में

₹2.5 करोड़ से ₹5 करोड़ के बीच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com