सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल खेलने वाला खिलाड़ी बनेगा वैभव सूर्यवंशी! टीम इंडिया में डेब्यू, दिग्गज का ऐलान
Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में एक ऐसा नाम तेजी से उभरकर सामने आया है जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ फैंस बल्कि दिग्गज क्रिकेटरों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और टीम को आसान जीत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाज़ी के बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उन्हें टीम इंडिया की सीनियर टीम में शामिल करने के मांग की हैं।
दिग्गजों ने की टीम इंडिया में शामिल करने की मांग

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है और उन्हें जल्द ही भारतीय टी20 टीम में शामिल करने की वकालत की है। अकमल का मानना है कि इतने कम मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन करना इस युवा खिलाड़ी की प्रतिभा को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि अगर सूर्यवंशी इसी तरह खेलते रहे तो आईपीएल के बाद उन्हें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। यह बयान बताता है कि उनकी प्रतिभा को सीमाओं के पार भी सराहा जा रहा है।
कम उम्र में Vaibhav Suryavanshi की मैच विनर बनने की काबिलियत
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की सबसे बड़ी खासियत उनकी निडर बल्लेबाजी और मैच की परिस्थितियों को समझने की क्षमता है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में जब लक्ष्य छोटा था, तब भी उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
उनकी ओपनिंग साझेदारी ने टीम को शुरुआत से ही मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह दिखाता है कि वह सिर्फ रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं, बल्कि मैच जिताने वाले बल्लेबाज भी बन रहे हैं।
गेम अवेयरनेस ने किया सबको प्रभावित
इतनी कम उम्र में जिस तरह की गेम अवेयरनेस सूर्यवंशी दिखा रहे हैं, वह उन्हें खास बनाती है। कामरान अकमल ने भी इस पहलू की विशेष रूप से तारीफ की और कहा कि उनके पास हर गेंद का जवाब है।
मैदान पर उनकी समझ और शॉट सिलेक्शन यह संकेत देते हैं कि उन्होंने अपने खेल पर काफी मेहनत की है। यही कारण है कि वह अनुभवी गेंदबाजों के खिलाफ भी आत्मविश्वास के साथ खेलते नजर आते हैं।
बासित अली ने बताया “एक बबलू सब पर भारी”
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की पारी को बेहद खास बताते हुए मजाकिया अंदाज में उन्हें “एक बबलू सब पर भारी” कहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूर्यवंशी ने अकेले ही मैच पर अपना प्रभाव डाला, वह अद्भुत था।
दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने संयमित पारी खेली, लेकिन सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की आक्रामक बल्लेबाजी ने पूरे मुकाबले का रंग बदल दिया। उनकी यह पारी सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के भविष्य की झलक भी है।
ये भी पढ़े : IPL 2026 के बीच इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट