समस्तीपुर में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे वैभव सूर्यवंशी, टीचर ने बताया सेटिंग से होंगे पास, या होगा कड़ा एग्जाम

Published - 12 Feb 2026, 12:11 PM | Updated - 12 Feb 2026, 01:09 PM

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल जीता था। इस जीत के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को कहीं ना कहीं से ब्रांड एंबेसडर बनने का मौका मिल रहा है। इसी क्रम में भारतीय जूनियर टीम के पावर हिटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को कंप्लान ने कुछ दिनों पहले ही अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। वैभव को कोई स्पॉन्सर नहीं इस बार बोर्ड परीक्षा की जिम्मेदारी सामने आई है। 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में वैभव दिखेंगे।

Vaibhav Sooryavanshi के प्रिंसीपल ने बताया क्या होगा खास इंतजाम

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के स्कूल, म़ॉडेस्टी स्कूल के प्रिंसीपल आदर्श कुमार उर्फ पिंटू ने मीडिया से बात करते हुए उन अटकलों पर विराम लगा दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि स्टार क्रिकेटर होने के नाते उन्हें कोई विशेष सुविधा या सेटिंग का लाभ मिलेगा।

प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि वैभव एक साधारण छात्र की तरह ही परीक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि वैभव हमारे स्कूल और जिले का गौरव है लेकिन परीक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। कोई सेटिंग या स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जाएगा। वह कड़े नियमों के बीच एग्जाम देंगे।

उनके अनुसार वैभव ने क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद पढ़ाई के लिए समय निकाला है और शिक्षक भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं ताकि वह मैदान की तरह परीक्षा हॉल में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के सीनीयर कप्तान अनिकेत सिंह का कहना है कि वो अपने असल जिंदगी में थोड़ा शर्मीला है और अनुशासित भी है। पिता का डर उसे बहुत ज्यादा होता है।

वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे के सामने रख दी ये ख़ास शर्त, बोले 'मैं अपने बेटे को तब तक क्रिकेटर नहीं मानूंगा....'

क्रिकेट के बाद अब पढ़ाई की पिच पर वैभव की परीक्षा

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने और फिर हाल ही में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले वैभव के लिए अब शिक्षा की चुनौती सामने है।

वैभव का परीक्षा केंद्र समस्तीपुर में ही पड़ा है। पिछले साल भी उनकी बोर्ड परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन इस बार उनका एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है, जिससे यह साफ है कि वह इस साल 10वीं की परीक्षा देने के हकदार हैं। साथ ही वैभव बहुत जल्द 15 साल के भी हो जाएंगे।

उनके एक सहपाठी खिलाड़ी से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के उम्र को लेकर सवाल पर उसके दोस्त ने बताया बकायदा वह उतने साल का ही है हां एक-दो साल आगे-पीछे हो सकता है लेकिन इतना ज्यादा नहीं। जैसा की बिहार में ये प्रथा रही है की हर बच्चे के मां-बाप उनके अधिकारीक उम्र को एक दो साल आगे बढ़ाकर दर्ज करवाते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi आगे अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल सकते

मौजूदा स्टार वैभव ने भले ही अंडर-19 विश्व कप में शतक लगा लिया हो, लेकिन उन्हें अब अंडर-19 विश्व कप खेलने का मौका नहीं मिल सकता। अब आप सोच रहे होंगे आखिर क्यों? जिस तरह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने कारनामा किया है वह कोई आम बात नहीं है, लेकिन हमें कई बार सोचने पर भी मजबूर कर देती है, क्या इस उम्र में ऐसा कर पाना संभव है?

हालांकि वैभव के न खेलने की वजह, न ही ओवरएज है और न ही उनका प्रदर्शन, बल्कि बीसीसीआई उन्हें खेलने की इजाजत नहीं देती है। आपको बता दें भारत में बीसीसीआई का नॉर्म है कि कोई भी क्रिकेटर एक बार से ज्यादा अंडर-19 विश्व कप नहीं खेल सकता है। इस नियम को वर्ष 2016 में लागू किया गया था। हालांकि वैभव का कोई भी टीम मेट आगे नहीं खेल पाएगा। अगला विश्व कप 2028 में खेला जाना है और तब तक वैभव सूर्यवंशी 16 साल के हो जाएंगे।

टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर

Tagged:

Vaibhav Sooryavanshi Vaibhav Board Exam U19 World Cup Final
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com