वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे के सामने रख दी ये ख़ास शर्त, बोले 'मैं अपने बेटे को तब तक क्रिकेटर नहीं मानूंगा....'
Published - 08 Feb 2026, 09:55 AM | Updated - 08 Feb 2026, 10:03 AM
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय अंडर 19 टीम जिम्बावे में अपना वर्चस्व का लोहा मनवा कर आये और अंडर 19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी अपनी पारियों से सभी दिग्गजों के जुबान पर अपने नाम का छाप छोड़ दिया। वैभव ने फाइनल मुकाबले में महज 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेलकर विश्व क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया।
हाल ही में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता ने एक बयान दिया जिसमें वो कह रहे हैं कि अपने बेटा को तब तक क्रिकेटर नहीं समझूंगा जब तक वह टीम इंडिया में शामिल नहीं हो जाता।
Vaibhav Sooryavanshi के पिता ने क्या कहा ?

हर पिता का एक ख्वाहिश होता है अपने बच्चे को सबसे ऊंचे मुकाम पर देखना लेकिन आप उस वक्त चौंक जायेंगे जब एक 15 साल का बच्चा इतने कम समय में वो मुकाम हासिल कर लें, जिसे कई क्रिकेटर अपने पूरे जीवन में हासिल नहीं कर पाते। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता ने कुछ ऐसा ही कहा जिससे फैंस के मन में सवाल आ रहा कि क्या इतना ऊंचा पहुंचने पर भी पिता जी उन्हें खिलाड़ी नहीं मान रहे।
जी हां वैभव सूर्यवंशी के पापा से जब टाइम ऑफ इंडिया के पत्रकार प्रत्यूष राज ने बात किया तो वैभव के पिता ने कहा कि मैं अपने बेटे को तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा जब तक वो इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल लेता। वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल टीम इंडिया के सीनियर टीम में डेब्यू का मौका नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा कि वो बहुत जल्द टीम में शामिल हो सकते हैं।
BCCI ने A+ कैटेगरी को हटाया, अब सिर्फ तीन ग्रेड में बंटे खिलाड़ी, जानें हर GRADE की सैलरी
Vaibhav Sooryavanshi आईपीएल में राजस्थान के लिए खेल चुके हैं
भारत के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपने ताबड़तोड़ शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पावर हिटिंग इतनी जबरदस्त है कि गेंद बल्ले पर लगने से कहीं दूर गिरती है। लगभग 15 साल का ये खिलाड़ी नए हाथ से बल्लेबाजी करते हुए इतने सालों में ही कई कीर्तिमान रच दिया। वैभव आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। पिछले साल वैभव ने आईपीएल में पदार्पण किया था और वो डेब्यू कोई आम नहीं आया था।
उसके बाद उन्होंने अगले कुछ ही मैचों में आईपीएल में शतक जड़ दिया। आम तौर पर जिस तरह से बल्लेबाजी वो कर रहे थे ऐसा लग रहा था कोई दिग्गज खिलाड़ी जिसे पावर हिटिंग का खासा अनुभव हो वो खेल रहा है। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ दिया था कुल 38 गेंदों में वैभव ने 101 रनो की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 1.1 करोड़ में खरीद कर सबसे कम उम्र के सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में जोड़ दिया।
बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते है
घरेलू क्रिकेट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले वैभव अपने टैलेंट से सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। बिहार में ऐसा माना जाता है कि कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी इतना आसानी से आगे नहीं बढ़ पाता उसके लिए उसे जिला से लेकर राज्य स्तर तक टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये।
वैभव की कामयाबी के पीछे उनके पिता का अहम रोल रहा है। इस खिलाड़ी के अलावा बिहार के मौजूदा रणजी कप्तान शाकिबुल गनी भी रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले पहले खिलाड़ी हैं। आने वाले अगले चार से पांच सालों में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन कई टैलेंटेड खिलाड़ियों को देने की होड़ में लगा हुआ है।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, भारत को बताया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का प्रबल दावेदार
Tagged:
Vaibhav Sooryavanshi Under 19 World Cup Final Vaibhav fatherऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर