वैभव सूर्यवंशी का बड़बोलापन, घमंड में चूर होकर बोले ‘मैं इस IPL सीजन 2-3 हजार रन मारूंगा...’
Published - 20 Mar 2026, 04:44 PM | Updated - 20 Mar 2026, 04:48 PM
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) इन दिनों अपने बातों को लेकर छाए हुए हैं। आईपीएल 2025 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स द्वारा खरीदे जाने के बाद, 14 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। हाल ही में एक मजेदार बातचीत के दौरान वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने कुछ ऐसा कह दिया
जिसने सोशल मीडिया पर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में IPL 2026 के आगामी सीजन के लिए अपने रन बनाने के लक्ष्य का खुलासा किया, जो सुनने में काफी हैरान करने वाला है।
Vaibhav Sooryavanshi का बड़ा दावा बनाएंगे 3000 रन

महज 13 साल की उम्र में आईपीएल का हिस्सा बनकर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है।
एक हालिया इंटरव्यू के दौरान जब उनसे आगामी सीजन के लक्ष्यों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि वह इस सीजन में 2000 से 3000 रन बनाना चाहते हैं। दरअसल राजस्थान रॉयल्स का एक इवेंट चल रहा था
जिसमें जड़ेजा ने वैभव से आईपीएल के इस सीजन में उसके टारगेट के बारे में पूछ लिया जिसका मजाकिया अंदाज में जबाव देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा अगर ऐसा बात है तो मैं दो-तीन हजार रन मारूंगा, जिसके बाद वहां मौजूद दर्शक ठहाका मारकर हंसने लगे। बाद में वैभब ने बताया फिलहाल कोई टार्गेट सेट नहीं किया पर प्रोसेस फॉलो कर रहा हूं।
हालांकि, क्रिकेट के जानकार जानते हैं कि आईपीएल के एक सीजन में इतने रन बनाना आमतौर पर असंभव है, लेकिन वैभव की यह बेबाकी उनके निडर स्वभाव को दर्शाती है। उनके इस बयान को फैंस बड़बोलापन और मजाक के मिश्रण के रूप में देख रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के उम्मीद पर खड़े उतरेंगे वैभव ?
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत पर खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन चुके हैं।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अंडर-19 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर अपनी काबिलियत साबित की थी। अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उनका सामना दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों से होगा।
राजस्थान की टीम उन्हें एक फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है, लेकिन इतने बड़े मंच पर प्रदर्शन का दबाव झेलना इस छोटी उम्र में उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। राजस्थान रॉयल्स हमेशा से युवा टैलेंट को निखारने का काम किया है,
इससे पहले संजू सैमसन को भी राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा और लंबे वक्त तक टीम में रखा था लेकिन इस साल संजू सैमसन सीएसके के साथ जुड़ गए हैं जिसके बदले ट्रेड डील के जरीए सीएसके ने अपने सबसे मजबूत हथियार में से एक रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को दिया। फिलहाल संजू सैमसन को उपकप्तान की जिम्मेदारी तो नहीं मिली हेै लेकिन भविष्य में मिलने की चर्चा जोरों पर है।
IPL 2026 में पर्पल कैप का खिताब जीत सकते ये 4 गेंदबाज, इन्हीं में वो खास अवार्ड जीतने की काबिलियत
13 साल की उम्र और बड़ा लक्ष्य
वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) के 3000 रन वाले बयान के बाद क्रिकेट फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे एक बच्चे का मासूम मजाक मान रहे हैं, तो वहीं कुछ का कहना है कि युवा खिलाड़ियों को अपनी बयानबाजी में संयम रखना चाहिए।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भले ही यह बात मजाकिया अंदाज में कही हो, लेकिन आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्हेंने 973 रन बनाएं हैं।
ऐसे में 2-3 हजार रनों की बात करना केवल कल्पना मात्र है। अब देखना यह होगा कि मैदान पर वैभव का बल्ला उनके इन दावों के करीब पहुंच पाता है या नहीं।
View this post on Instagram
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर