6,6,6,6,4,4,4,4...फिर बोला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 24 पर पर ठोकी फिफ्टी
Published - 27 Jan 2026, 03:56 PM | Updated - 27 Jan 2026, 04:09 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के युवा सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वैभव इस समय आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में खेल रहे हैं, जहां सुपर सिक्स में इंडिया अंडर-19 का मुकाबला जिम्बाब्वे अंडर-19 से हो रहा है।
इस मैच में जिम्बाब्वे अंडर-19 के कप्तान सिंबाराशे मुदज़ेंगेरेरे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन उन्हें भी कहा मामूल था कि इस मैच में उन्हें वैभव के बल्ले का शिकार बनना पड़ेगा। वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे के युवा गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए केवल 24 गेंदों पर अर्ध शतक ठोक दिया। चलिए आपको बताते हैं कहां देखने को मिला है वैभव के बल्ले से तूफान।
बुलवायों में छाए Vaibhav Sooryavanshi

छोटी उम्र में बड़ी-बड़ी पारियां खेल रहे वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का रौंद्र रूप एक बार फिर देखने को मिला। यह मैच जिम्बाब्वे के बुलवायों मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें पारी की शुरुआ करने उतरे वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने पहली गेंद से ही आक्रामक रुख इख्तियार किए हुए था।
वैभव पहली गेंद से ही चौके-छक्कों की बौछार कर रहे थे और देखते ही देखते उन्होंने केवल 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उनकी इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल थे। लेकिन 30 गेंदों पर 52 रन बनाकर वैभव तातेंदा चिमुगोरो की गेंद पर आउट हो गए। वैभव इस गेंद को भी सीमा रेखा के बाहर फेंकना चाहते थे, लेकिन उससे पहले ही उनका विकेट गिर गया।
वैभव ने संभाली टीम इंडिया की पारी
टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और आरोन जॉर्ज की जोड़ी ने 44 रन की धमाकेदार शुरुआत दी। लेकिन 23 के निजी स्कोर पर जॉर्ज पवेलियन लौट गए। यहां से वैभव ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और अपनी टीम को 100 तक पहुंचाया।
लेकिन यहां कप्तान आयुष म्हात्रे 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जबकि वैभव की पारी भी 101 रन स्कोर पर समाप्त हो चुकी है। वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने मैच में 30 गेंदों पर 52 रन बनाए तो वेदांत त्रिवेदी भी 15 से अधिक रन नहीं बना सके। एक समय बड़े स्कोर की तरफ बढ़ती नजर आ रही टीम इंडिया ने 30 रन के अंदर अपने 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे। जबकि खबर लिखे जाने तक भारत अंडर-19 ने 27 ओवर तक 184/4 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं।
अगले 5 महीने तक भारत नहीं खेलेगा कोई सीरीज, अब सीधे जून में इस टीम से 1 टेस्ट 3 ODI में होगा सामना
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वैभव
इंडिया अंडर-19 टीम के सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में जमकर रन उगल रहा है। वैभव ने इस टूर्नामेंट में अभी तक खेले4 मैचों में 41.50 की औसत और 133.87 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक ठोके हैं।
विश्व कप 2026 की शुरुआत वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की बेहद खराब रही थी, लेकिन धीरे-धीरे वह वापस फॉर्म में लौट रहे हैं। वैभव ने जहां संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर-19 के खिलाफ सिर्फ दो रन बनाए थे तो बांग्लादेश अंडर-19 के खिलाफ उनके बल्ले से 72 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के खिलाफ 40 रन की पारी निकली थी। वहीं, अब जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव ने एक और पचाया ठोक दिया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर