वैभव सूर्यवंशी के 10वीं की परीक्षा का आया रिजल्ट, बेहद चौंकाने वाला आया नतीजा
Published - 18 Feb 2026, 11:41 AM | Updated - 18 Feb 2026, 01:06 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 विजेता टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। यह सुर्खियां उन्हें उनके क्रिकेट को लेकर नहीं मिल रही है, बल्कि 10वें क्लास की परीक्षा को लेकर है। दरअसल 14 वर्षींय वैभव को हाल ही में 10वीं की परीक्षा देनी थी, जिसका रिजल्ट अब आ गया है।
बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 175 रनों की शानदार पारी खेली थी, जो कि केवल 80 गेंदों पर आई थी, लेकिन पढ़ाई में वैभव का क्या स्कोर है, चलिए आपको बताते हैं।
परीक्षा देने नहीं पहुंचे Vaibhav Sooryavanshi
भारतीय टीम का फ्यूचर स्टार माने जा रहे वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पोदार इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं और उन्हें इस साल 10वीं की परीक्षा देनी थी। ये परीक्षाएं सीबीएसई द्वारा आयोजित करवाई जा रही हैं, जो कि 17 फरवरी से 11 मार्च तक होनी हैं।
मगर अब चौंकाने वाली बात ये है कि वैभव ये परीक्षा देने के लिए एडमिशन टिकट के साथ तैयार थे, लेकिन अंत में वह वह पहले दिन एग्जाम देने ही नहीं पहुंचे। अब इस पूरे मामले में पोदार इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एनके सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रधानाचार्य का बयान आया सामने
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पोदार इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं, जिनके प्रधानाचार्य एनके सिन्हें ने मीडिया से बात करते हुए कहा
वैभव सूर्यवंशी ने आज एग्जाम नहीं दिया, हमने एब्सेंट लगा दिया'
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) February 17, 2026
पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल NK Sinha ने कहा था... https://t.co/mYVbzr5vDX pic.twitter.com/Y03nAMr9WX
‘’वैभव सूर्यवंशी आज एग्जाम देने नहीं आए हैं। वह परीक्षा केंद्र नहीं पहुंचे। सीबीएसई के नियमों के मुताबिक हमने उनकी अनुपस्थिति दर्ज कर दी है। हमें उम्मीद थी कि वह आज परीक्षा देने आएंगे, लेकिन उनकी और भी बड़ी जिम्मेदारियां हैं। हो सकता है कि उनका कोई क्रिकेट मैच हो या फिर वह अभ्यास कर रहे हों। जबकि आईपीएल भी आने वाला है। प्रधानाचार्य ने ये भी कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अगली परीक्षा में जरूर शामिल होंग।’’
विश्व कप में बिखेरा था जलवा
आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 में 14 वर्षींय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाए थे, जबकि फाइनल में भी उनके बल्ले से 175 रन की सबसे अहम पारी निकली थी, जिसके दम पर भारत ने फाइनल में बड़ा स्कोर बनाया और टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
बता दें कि, अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने भारत के लिए 62.71 की बल्लेबाजी औसत से 439 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल था। वैभव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘’प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।’’
वहीं, वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का अब पूरा ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग 2026 पर नजर आ रहा है, क्योंकि विश्व कप से सीधा लौटने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर