उस्मान तारिक ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आइडल, बोले 'इन्ही की वजह से बना क्रिकेटर....'
Published - 14 Feb 2026, 04:01 PM | Updated - 14 Feb 2026, 04:18 PM
Table of Contents
Usman Tariq: भारत-पाकिस्तान के मैच में सिर्फ एक दिन बाकी है. दोनों टीमों का टकराव 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होने वाला है. इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंची चुकी है, और प्रैक्टिस में जुटी हुई है. वहीं, पाकिस्तान भी हर हाल में भारत के खिलाफ जीत हासिल करने की लिए तैयार रहेगी.
इस मुकाले में स्पिनर उस्मान तारिक भारत के खिलाफ पाक का हथियार बनेंगे. लेकिन Usman Tariq में खेलने का जज्बा पूर्व भारतीय क्रिकेटर को देखकर ही आया है. हाल ही में इस बात का खुलासा पाकिस्तानी स्पिनर ने खुद किया.
Usman Tariq ने किस भारतीय खिलाड़ी को बताया अपना आइडल?

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ डेब्यू किया था. इस दौरान उनके पॉज़ और स्लिंग एक्शन ने क्रिकेट दिग्गजों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था. हालांकि, उन पर गैर-कानूनी बॉलिंग के आरोप भी लगे. लेकिन वह बरी हो गए. अब भारत के खिलाफ वह फिर से कहर बरपाते हुए नजर आएंगे हैं.
उन्होंने अपनी मिस्ट्री गेंद से बल्लेबाजों की नाक में दम दिया हुए है. वहीं, तारिक के यहां तक पहुंचने में एमएस धोनी का बड़ा हाथ रहा है. पाकिस्तान गेंदबाज ने बताया कि धोनी को देखकर ही उन्होंने क्रिकेटर बनने का ठाना था.
दरअसल, एएफपी के साथ एक इंटरव्यू में Usman Tariq ने खुलासा किया कि उन्होंने क्रिकेट में पहचान पाने की उम्मीद छोड़ दी थी. फिर उन्होंने धोनी की बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ देखी, और वह इससे बहुत प्रेरित हुए. कैसे एमएस धोनी ने क्रिकेट के लिए रेलवे की नौकरी छोड़ दी थी. तारिक ने आगे कहा कि धोनी की वजह से उनमें आत्मविश्वास लौटा कि वह क्रिकेट में नाम कमा सकते हैं.
धोनी ने विश्वास दिलाया मैं क्रिकेटर बन सकता हूं: उस्मान
उस्मान तारिक (Usman Tariq)ने आगे कहा कि, मैंने “मैंने क्रिकेट में पहचान बनाने का सपना लगभग छोड़ दिया था, लेकिन एक दिन मैंने एक फिल्म देखी, जिसने मेरा नजरिया बदल दिया और मुझे विश्वास दिलाया कि मैं भी यह कर सकता हूं।”
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती महान क्रिकेटरों में होती है. सिर्फ उस्मान तारिक को ही उन्होंने प्रेरित नहीं किया है, बल्कि लाखों की संख्या में उनके चाहने वाले हैं. हर भारतीय युवा खिलाड़ी धोनी की तरह क्रिकेट की दुनिया में सफल होना चाहता है.
कैरेबियन लीग में झटके 20 विकेट
Usman Tariq ने बेशक से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. लेकिन वह अपने एक्शन और बॉलिंग स्टाइल की वजह से कम वक्त में बहुत मशहूर हो गए हैं. उन्होंने अब तक सिर्फ 4 मैच खेले हैं. इस दौरान उस्मान ने 5.53 की इकोनॉमी रेट से 11 विकेट चटकाए.तारिक को कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम में खेलने का मौका मिला था. कैरेबियन लीग में उन्होंने 20 विकेट लेकर क्रिकेट में तहलका मचा दिया था.
टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर