VIDEO: अपने फ़ेयरवेल मैच में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए उस्मान ख्वाजा, अनोखे अंदाज़ में टेस्ट से ली विदाई, इंग्लिश खिलाड़ियों ने दिया 'GUARD OF HONOUR'
Published - 08 Jan 2026, 10:41 AM | Updated - 08 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Usman Khawaja: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच भी था।
लेकिन, बावजूद इसके बाद वह अपने फेयरवेल मैच में केवल छह रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, ख्वाजा के आउट होने के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में खास तरह की विदाई दी गई, जबकि इंग्लिश खिलाड़ियों ने भी टेस्ट क्रिकेट के इस दिग्गज को 'GUARD OF HONOUR' से सम्मानित किया।
इंग्लिश खिलाड़ियों ने दिया 'GUARD OF HONOUR'
इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की आखिरी पारी खेल रहे उस्मान ख्वाजा को इंग्लिश खिलाड़ियों ने ‘’गार्ड ऑफ ऑनर’’ से सम्मान किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) का स्वागत इंग्लैंड के खिलाड़ी को ‘’गार्ड ऑफ ऑनर’’ देकर किया।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने टेस्ट करियर में कितनी उपलब्धियों को हासिल किया है। जब उस्मान सस्ते में आउट हुए तो ऑस्ट्रेलियंस और इंग्लिश प्रशंसकों ने जोरदार तालियों के साथ विदाई थी। जो कि ऑस्ट्रेलिया में बेहद कम खिलाड़ियों के लिए देखने को मिलता है।
KHAWAJA KISSING THE SCG GROUND AFTER HIS FINAL DISMISSAL. ♥️ pic.twitter.com/weX5CFwmce
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 8, 2026
Usman Khawaja की वाइफ हुईं इमोशनल
उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के आउट होने के बाद उनकी वाइफ रेचल मैकलेलान काफी भावुक नजर आईं। उस्मान के आउट होने के बाद उन्होंने फ्लाइंग किस देकर मैदान से विदाई थी। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज का यह संन्यास काफी विवादों में भी रहा था, क्योंकि जब उन्होंने संन्यास की घोषणा की, उस वक्त उन्होंने कहा था कि पाकिस्तानी मूल का होने के कारण ड्रेसिंग रूम में उनके साथ भेदभाव किया जाता था। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये ऑस्ट्रेलियंस टीम ही जानती हैं।
दोनों पारियों में हुए फ्लॉप
उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) अपने टेस्ट करियर के आखिरी मैच की दोनों पारियों में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने पहली पारी में 49 गेंदों पर केवल 17 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में वह दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके और 6 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
हालांकि, इस मैच को कंगारुओं ने 5 विकेट से अपने नाम किया और एशेज श्रृंखला पर 4-1 से कब्जा जमा लिया। बता दें कि, उस्मान (Usman Khawaja) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और इसके बाद से उन्हें इस देश के लिए कुल 87 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 43.39 की दमदार औसत से 6206 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 28 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर इसमें 232 रन रहा है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर