USA vs NED Match Prediction in Hindi, Match 21: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 12 Feb 2026, 02:24 PM | Updated - 12 Feb 2026, 02:35 PM

USA vs NED Match Prediction
USA vs NED Match 21 ICC T20 WC 2026

USA vs NED Match Prediction: यूएसए और नीदरलैंड टीमों के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 21वां मैच चेन्नई में खेला जाएगा। यूएसए टीम लगातार 2 मैच हारकर सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है। यूएसए को अपने पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 32 रन से हार का सामना करना पड़ा है दूसरी तरफ नीदरलैंड टीम ने अपने पिछले मैच में नामीबिया को 7 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की है नीदरलैंड ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर है।

नीदरलैंड इस मैच को जीत कर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और USA vs NED Match Prediction पर नजर डालेंगे।

USA vs NED Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: यूएसए बनाम नीदरलैंड (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

  • मैच की तारीख: 13 फरवरी 2026 (07:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 3

  • यूएसए ने जीते: 0

  • नीदरलैंड ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

यूएसए LLLWW
नीदरलैंड WLLLL

एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट:

USA vs NED ICC T20 WC 2026 का 21वां मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई की पिच संतुलित मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर अभी तक 4 T20I खेले गए हैं जिसके आंकड़े इस प्रकार है:

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 173 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 174 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 75%

  • पेसर द्वारा लिए गए विकेट: 55%

USA vs NED Match Prediction: जानें इस स्टेडियम पर हालिया 9 मैचों में रन बनने का ट्रेंड।

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs48 Runs47 Runs
11 Overs78 Runs77 Runs
15 Overs118 Runs114 Runs
20 Overs166 Runs161 Runs

USA vs NED Match 21 संभावित प्लेइंग-XI:

  • यूएसए: एंड्रीस गौस (विकेटकीपर), शायन जहांगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर
  • नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन

USA vs NED Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • शुभम रंजने ने यूएसए के लिए दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में 51 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड टीम के कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में 9 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद रहे पाकिस्तान के खिलाफ भी 37 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छी पारी की उम्मीद की जा सकती है।

USA vs NED Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • बास डी लीडे नीदरलैंड टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हैं। नामीबिया के खिलाफ 2 विकेट लिए हैं और 48 गेंदों में 72 रन भी बनाए हैं। इस मैच में भी बल्ले और गेंद से अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • शैडली वैन शल्कविक इस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। इन्होंने दोनों मैचों में 4-4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी नीदरलैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

USA vs NED Match Prediction: जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी?

यूएसए बनाम नीदरलैंड मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और अनुभव के लिहाज से नीदरलैंड टीम इस मैच में आगे है। नीदरलैंड टीम में यूएसए की तुलना में बेहतर ऑलराउंडर है।

यूएसए बनाम नीदरलैंड ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

यूएसए: एंड्रीस गौस (विकेट कीपर), शायन जहांगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर,सैतेजा मुक्कमल्ला, अली खान, शेहान जयसूर्या, नोस्तुश केंजीगे

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन,काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, नोआ क्रोस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Netherlands Cricket Team USA Cricket Team ICC T20 WC 2026 USA vs NED Match Prediction USA vs NED Dream11 Prediction USA vs NED
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

नीदरलैंड टीम 3-0 से आगे है।

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है।

यूएसए टीम में पिछले 5 में से 2 मैच जीते हैं जबकि नीदरलैंड ने एक मैच जीता है
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com