UPW-W vs DC-W 7th T20 Prediction in Hindi: WPL के सातवें मुकाबले में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 14 Jan 2026, 02:10 PM | Updated - 14 Jan 2026, 02:13 PM

UPW-W vs DC-W
UPW-W vs DC-W WPL 2026

WPL 2026: यूपी वॉरियर्स विमेन टूर्नामेंट में अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को भी शुरुआती दोनों मैचों में निराशा हाथ लगी है और वह चौथे स्थान पर है। दोनों टीमें इस मुकाबले में अपनी पहली जीत के इरादे से उतरेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

UPW-W vs DC-W WPL 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: यूपी वॉरियर्स विमेन vs दिल्ली कैपिटल्स वूमेन

  • स्टेडियम: डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई

  • मैच की तारीख: 14 जनवरी 2026 (07:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 6

  • यूपी वॉरियर्स विमेन ने जीते: 2

  • दिल्ली कैपिटल्स वूमेन ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: जो रूट बनाम विराट कोहली: कौन है दोनों में से दुनिया का बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज? इन आंकड़ों से सब दूध का दूध पानी का पानी

हालिया फॉर्म:

यूपी वॉरियर्स विमेन LLWLL
दिल्ली कैपिटल्स वूमेन LLLLW

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 16 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 140 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 56%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 57%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs50 Runs55 Runs
10 Overs84 Runs92 Runs
15 Overs125 Runs131 Runs
20 Overs180 Runs180 Runs

UPW-W vs DC-W 7th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • लिजेल ली ने गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ 54 गेंद में 86 रन की पारी खेली है। यह आक्रामक शैली की बल्लेबाज हैं इस मैच में भी पावरप्ले में तेजी से रन बना सकती हैं।

  • फोबे लिचफील्ड पिछले मैच में 20 रन के स्कोर पर पेवेलियन लौट गई इन्होंने 2 मैच में 98 रन बनाए हैं। यह काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं इस मैच में अच्छा स्कोर कर सकती हैं।

UPW-W vs DC-W 7th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • चिनेल हेनरी ने गुजरात के खिलाफ 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए यह अनुभवी ऑलराउंडर है। इस मैच में भी विकेट निकाल सकती हैं।

  • नंदनी शर्मा ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। गुजरात जॉइंट के खिलाफ पिछले मैच में इन्होंने 5 विकेट हासिल किए हैं। मुंबई के खिलाफ भी 2 विकेट लिए थे इसलिए इस मैच में विकेट लेने की संभावना है।

UPW-W vs DC-W 7th T20 Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

दिल्ली कैपिटल्स टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है और यूपी वॉरियर्स के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। इस मैदान पर भी दोनों टीमों के आंकड़े देखे जाएं तो दिल्ली कैपिटल का जीत प्रतिशत 57% है वही यूपी वॉरियर्स का जीत प्रतिशत 28% रहा है। टीम संतुलन और आंकड़ों को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में आगे है।

UPW-W vs DC-W 7th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

यूपी वॉरियर्स विमेन: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी

यूपी वॉरियर्स विमेन बनाम दिल्ली कैपिटल्स वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

यूपी वॉरियर्स विमेन: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, त्रिशा गोंगड़ी, प्रतीक रावल, क्लो ट्रायोन, चार्ली नॉट, शिप्रा गिरी, सुमन मीना, सिमरन शेख

दिल्ली कैपिटल्स वूमेन: लिजेल ली (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, चिनेल हेनरी, मारिजाने कप्प, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, तानिया भाटिया, ममता मादिवाला, दीया यादव

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

WPL Delhi Capitals Women UP Warriorz UPW-W vs DC-W UPW-W vs DC-W Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com