अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, आयुष महात्रे(कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडू, विहान....

Published - 26 Dec 2025, 09:54 AM | Updated - 26 Dec 2025, 01:05 PM

Team India

Team India: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेज़बानी ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे, जहां दुनिया की बेहतरीन अंडर-19 टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय अंडर-19 टीम (Team India) पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। तो आइए जानते हैं कि इस टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम कैसी हो सकती है?

आयुष म्हात्रे होंगे कप्तान

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे को सौंपी जा सकती है। उन्होंने पहले भी अंडर-19 स्तर पर भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

उनके नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज़ में 3-0 से और टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से क्लीन स्वीप किया था। यही वजह है कि चयन समिति उनकी लीडरशिप और रणनीतिक समझ पर भरोसा जता सकती है।

हालांकि सीमित ओवरों के कुछ मुकाबलों में उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन औसत रहा है, लेकिन लंबे फॉर्मेट में उन्होंने लगातार दमदार बल्लेबाज़ी कर अपनी क्षमता साबित की है।

ऐसे में अगर उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में कप्तानी सौंपी जाती है, तो उनसे कप्तान और बल्लेबाज़ दोनों भूमिकाओं में टीम को मजबूती देने की उम्मीद की जाएगी।

विहान मल्होत्रा बने उप-कप्तान

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए चयन समिति ने विहान मल्होत्रा को भारतीय अंडर-19 टीम (Team India) का उप-कप्तान बनाया जा सकता है।

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ विहान का प्रदर्शन शानदार रहा। यूथ वनडे सीरीज़ में उन्होंने 5 मैचों में 243 रन (1 शतक) बनाए, वहीं टेस्ट सीरीज़ में 4 पारियों में 277 रन (1 शतक, 2 अर्धशतक) और गेंद से भी अहम विकेट लिए। इसी दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर उन्हें उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

वैभव, अभिज्ञान कुंडू और राहुल को मिला मौका

आयुष और विहान के अलावा चयन समिति ने 17 सदस्यीय भारतीय अंडर-19 (Team India) टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल कर सकती है। वैभव को देश के सबसे प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। उन्होंने हाल के समय में अंडर-19 एशिया कप और यूथ एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है।

इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में भी उनके दमदार खेल ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

इसके साथ ही बोर्ड ने अभिज्ञान कुंडू जो एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं , उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

वहीं राहुल कुमार को भी चयनकर्ताओं ने भरोसा दिखाते हुए 17 सदस्यीय दल में जगह दे सकते है। इन युवा खिलाड़ियों से अब अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जैसे बड़े मंच पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

भारत की नज़र छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर

ग्रुप स्टेज में भारत को ग्रुप A में जगह मिली है, जहां उसके साथ बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) जैसी टीमें शामिल हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए शुरुआती मुकाबले चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। टीम इंडिया (Team India) का लक्ष्य ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-6 में जगह बनाना और उसके बाद नॉकआउट मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल तक पहुंचना होगा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीम है। भारत (Team India) अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुका है। साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारत ने पहला खिताब जीता था। इसके बाद 2008 में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया चैंपियन बनी।

2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार ट्रॉफी उठाई, जबकि 2018 में पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में टीम ने चौथा खिताब जीता। इसके बाद 2022 में यश धुल की कप्तानी में भारत ने पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। अब एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) की नज़र छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर टिकी हुई है

Team India का अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का संभावित स्क्वाड:

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलन पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।

ये भी पढ़े : जानें अब किस दिन विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे रोहित-कोहली, नोट कर लें ये तारीखें

Disclaimer: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Tagged:

team india Vaibhav Suryavanshi Ayush Mhatre U19 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com