U-19 World Cup 2026: Match 7, IND U19 vs BAN U19 Match Prediction in Hindi: मैच में किसका चलेगा जादू? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 16 Jan 2026, 04:08 PM | Updated - 17 Jan 2026, 09:33 AM

IND U19 vs BAN U19 Match Prediction
IND U19 vs BAN U19 U19 WC 2026

इंडिया अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 आईसीसी अंडर-19 विश्वकप में पहली बार आमने-सामने होगी। IND U19 ने USA U19 को पहले मैच में 6 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं दूसरी ओर BAN U19 अपना पहला मैच खेलेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

IND U19 vs BAN U19 7th Youth ODI से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: इंडिया अंडर-19 vs बांग्लादेश अंडर-19

  • स्टेडियम: क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

  • मैच की तारीख: 17 जनवरी 2026 (01:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • इंडिया अंडर-19 ने जीते: 4

  • बांग्लादेश अंडर-19 ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बदल सकती है टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को अजित अगरकर अब करेंगे बाहर

हालिया फॉर्म:

इंडिया अंडर-19 W L W W W
बांग्लादेश अंडर-19 L W W W W

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो पिच रिपोर्ट:

यह मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेले गए पिछले 5 मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 210 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 157 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 60%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 52%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
10 Overs 43 Runs 46 Runs
20 Overs 80 Runs 82 Runs
30 Overs 124 Runs 129 Runs
40 Overs 173 Runs 170 Runs
50 Overs 247 Runs 238 Runs

IND U19 vs BAN U19 Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • वैभव सूर्यवंशी पहले मैच में जल्दी पवेलियन लौट गए थे पर इस मैच में यह बड़ा स्कोर कर सकते हैं। इन्होंने पिछले 6 महीना में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से काफी रिकॉर्ड तोड़े हैं।

  • अभिज्ञान कुंडू ने पिछले मैच में USA U19 के खिलाफ 42 रन बनाए हैं इस मैच में भी है अच्छा योगदान कर सकते हैं।

IND U19 vs BAN U19 Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • हेनिल पटेल ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • इक़बाल हुसैन एम्मन बांग्लादेश अंडर-19 टीम के प्रीमियर फास्ट बॉलर है। इन्होंने पिछले 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

IND U19 vs BAN U19 Match Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

इंडिया अंडर-19 टीम की बल्लेबाजी यूनिट काफी मजबूत है। टॉप-ऑर्डर में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। इंडिया अंडर-19 टीम ने अपने पिछले 5 में से 4 मैच भी जीते हैं इस मैच में भी इंडिया अंडर-19 का पलड़ा भारी है।

IND U19 vs BAN U19 Match Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

इंडिया अंडर-19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल

बांग्लादेश अंडर-19: ज़वाद अबरार, रिफ़त बेग, फ़रीद हसन फ़ैसल (विकेटकीपर), रिज़ान हुसैन, अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), एमडी अब्दुल्ला, कलाम सिद्दीकी अलीन, समीउन बसीर रतुल, शादीन इस्लाम, साद इस्लाम राजिन, और इक़बाल हुसैन एम्मन

इंडिया अंडर-19 बनाम बांग्लादेश अंडर-19 Match के लिए स्क्वाड:

इंडिया अंडर-19: आयुष म्हात्रे (c), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (wk), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलन पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उद्धव मोहन, मोहम्मद एनान

बांग्लादेश अंडर-19: ज़वाद अबरार, MD रिफ़त बेग, Md अज़ीज़ुल हकीम तमीम (c), कलाम सिद्दीकी अलीन, Md रिज़ान हुसैन, Md फ़रीद हसन फ़ैसल (wk), इक़बाल हुसैन इमोन, शेख़ पैवेज़ जिबोन, Md समीउन बसीर रतुल, अल फ़हाद, साद इस्लाम रज़ीन, शादिन इस्लाम, Md अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन, शाहरियार अहमद

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

ICC U19 World Cup IND U19 vs BAN U19 Match Prediction IND U19 vs BAN U19
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

क्वींस स्पोर्ट्स क्लब की पिच संतुलित मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com