T20 World Cup 2026 में मचा हड़कंप, एक दिन में दो भारतीयों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

Published - 19 Feb 2026, 07:49 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 39वां मैच अफगानिस्तान बनाम कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जा रहा है, जिसमें कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले अफगानिस्तान को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस मैच में दोनों ही टीमों ने एक-एक बदलाव किया है।

ये मैच दो खिलाड़ियों के लिए उनके इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच (T20 World Cup) होने वाला है, क्योंकि इसके बाद ये दोनों ही दिग्गज दोबारा अंतरराष्ट्रीय जर्सी पहनकर अपने देश के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बता दें कि, अफगानिस्तान और कनाडा दोनों ही सुपर-8 की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।

T20 World Cup: नवनीत धालीवाल आखिरी बार आएंगे नजर

कनाडा के पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा अफगानिस्तान के खिलाफ मैच (T20 World Cup) से पहले ही कर दी थी।

37 साल के धालीवाल ने कनाडा के लिए अगस्त 2019 में इंटरनेशनल पदार्पण किया था, जिसके बाद से उन्होंने कनाडा के लिए 48 टी20 इंटरनेशनल में 32.62 की औसत के साथ 1305 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।

वहीं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.20 का है। टी20 के अलावा धालीवाल ने 18 वनडे मैचों की 17 पारियों में 4 अर्धशतकों की मदद से 456 रन बनाए हैं।

इस खिलाड़ी ने भी लिया संन्यास

पूर्व कप्तान नवनीत धालीवाल के अलावा उनके साथ खिलाड़ी रविंदरपाल सिंह ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। टॉस के समय कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने रविंदरपाल सिंह के संन्यास के बारे में बताया।

बता दें कि, रविंदर ने कनाडा के लिए अगस्त 2019 में टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था, जो कि नवनीत धालीवाल का भी डेब्यू मैच था। उन्होंने कनाडा के लिए 43 टी20 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 701 रन बनाए हैं, जबकि 6 वनडे मैचों में उन्होंने 98 रन ठोके हैं। बता दें कि, रविंदर पाल सिंह ने कनाडा के लिए दो विकेट भी लिए हैं।

कप्तान ने टॉस के समय कही ये बात

नवनीत धालीवाल और रविंदर पाल सिंह के संन्यास के बाद कनाडा की टीम कुछ समय के लिए थोड़ी कमजोर नजर आ सकती है, क्योंकि इन दोनों ने काफी लंबे वर्षो तक कनाडा को बुलंदियों तक पहुंचाया है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच (T20 World Cup) में टॉस के समय कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने कहा

''नवनीत धालीवाल और रविंदरपाल सिंह क्रिकेट कनाडा से संन्यास ले रहे हैं । यह उनका आखिरी मैच है। क्रिकेट कनाडा के लिए यह बहुत दुखद क्षण है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी हैं। एक हमारे रन मशीन हैं और दूसरे हमारी ऊर्जा मशीन, इसलिए हम उन्हें बहुत याद करेंगे और उम्मीद है कि यह कनाडा के उभरते युवा खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अवसर होगा।''

IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की होते हुए भारत को मिली हार, 164 रन बनाने में छूटे पसीने, 19 रन से गंवाया मैच

आखिरी मैच नहीं खेल रहे रविंदर पाल सिंह

दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रविंदर पाल सिंह को अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच (T20 World Cup) के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है। जबकि पूरे टूर्नामेंट के दौरान वह केवल बेंच पर ही बैठे नजर आए हैं।

हालांकि, उम्मीद थी कि कप्तान दिलप्रीत उनको फेयरवल मैच दे सकते हैं, लेकिन उन्होंने एक मजबूत टीम के खिलाफ एक ताकतवर प्लेइंग इलेवन उतारने का फैसला किया है। जबकि नवनीत धालीवाल मैदान से इंटरनेशन क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

धालीवाल को आखिरी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है, जिसके बाद उम्मीद होगी कि वह अपने अनुभवी बल्ले कनाडा को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में पहला मैच जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे।

AFG vs CAN: टॉस जीतकर कनाडा ने किया गेंदबाजी का फैसला, एक-एक बदलाव के उतरी दोनों टीमें, ये खिलाड़ी खेल रहा है अपना आखिरी मैच

Tagged:

T20 World Cup cricket news Canada Cricket Team Ravinderpal Singh Navneet Dhaliwal
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

48 टी20आई मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com