जिम्बाब्वे में 2 तो टीम इंडिया में 3 बड़े बदलाव, 26 फरवरी के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने

Published - 24 Feb 2026, 12:59 PM | Updated - 25 Feb 2026, 01:01 PM

Team India 21

Team India: गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप-1 का धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो वाला रहने वाला है, क्योंकि सेमीफाइनल में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों की जरूरत जीत होगी।

जो टीम ये मैच गंवाएगी, वह सेमीफाइनल से आधिकारिक तौर पर बाहर हो जाएगी, जबकि जितने वाली टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रहेंगी। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) इस मैच में तीन बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है तो जिम्बाब्वे भी अपने दल में दो बदलाव करके भारत के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकता है।

अभिषेक का कटेगा पत्ता

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) तीन बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहला और सबसे बड़ा बदलाव अभिषेक शर्मा का हो सकता है। दरअसल, अभिषेक शर्मा का बल्ला टी20 विश्व कप 2026 में खामोश रहा है। उन्होंने अब तक खेले चार मैचों में केवल 15 रन बनाए हैं, जिसमें तीन बार तो वह अपना खाता तक नहीं खोल सके थे।

यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए थे तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी पिच पर 12 गेंदों पर केवल 15 रन बनाए थे। यही कारण है कि अभिषेक को बाहर करके उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में संजू को मौका दिया जा सकता है। संजू ने नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों पर तेज तर्रार 22 रन बनाए थे, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल था।

ये दो खिलाड़ी भी होंगे ड्रॉप

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 26 फरवरी को होने वाले मैच में न सिर्फ अभिषेक शर्मा प्लेइंग इलेवन से बाहर जाएंगे, बल्कि रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर का भी बाहर जाना तय माना जा रहा है।

रिंकू को निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के लिए खिलाया जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन की नाबाद पारी को हटा दिया जाए तो बाकी मैचों में वह कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सके हैं।

यही कारण है कि रिंकू की जगह कुलदीप यादव को खिलाया जा सकता है, क्योंकि चेन्नई की पिचों पर स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। वहीं, वाशिंगटन सुंदर का भी खेलना अगले मैच में मुश्किल है, क्योंकि उनकी जगह उप कप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है।

Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कितने रन से जीतने होंगे टीम इंडिया को अगले दोनों मैच? समझें पूरा गणित

जिम्बाब्वे कर सकता है ये बदलाव

भारत (Team India) की तरह की जिम्बाब्वे के लिए भी चेन्नई का मैच करो या मरो वाला होगा, क्योंकि अगर उनको यहां पर हार मिलती है तो उनका टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना सिर्फ सपना बनकर ही रह जाएगा। ऐसे में कप्तान सिकंदर रजा मैच जीतने के लिए भारत (Team India) के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव सकते हैं।

कप्तान रजा चेन्नई में रिचर्ड नगारवा को बाहर करके उनकी जगह लेफ्ट आर्म स्पिनर वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा को मौका दे सकते हैं, जो कि अपनी फिरकी के जाल में भारतीय बल्लेबाजों (Team India) को फंसाने की काबिलियत रखते हैं।

वहीं, जिम्बाब्वे एक बदलाव अपनी बल्लेबाजी में कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देने के लिए बेन करन को खिलाया जा सकता है, जबकि उनकी वापसी से रयान बर्ल को को बाहर जाना पड़ सकता है, जो कि वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए टीम इंडिया में चुना जाता ये खिलाड़ी, कोच-कप्तान ने बना रखा है 'WATER BOY'

Tagged:

team india cricket news T20 World Cup 2026 India vs Zimbabwe
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

76 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com