भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2026 में खेले जायेंगे पूरे 6 मैच, आज ही नोट कर ले सभी मैचों की तारीख
Table of Contents
साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और नया साल यानी 2026 दस्तक देने को तैयार है। यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए कई यादगार लम्हे लेकर आया।
चाहे चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत हो, एशिया कप में बादशाहत को बरकरार रखना हो या फिर महिला वनडे विश्व कप पर पहली बार कब्ज़ा जमाना, 2025 ने भारतीय क्रिकेट को गर्व करने के कई मौके दिए।
इस साल भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के मुकाबले लगातार चर्चा में रहे। पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बन गया, जिसका असर मैदान पर भी साफ तौर पर देखने को मिला।
एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इतना ही नहीं, खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री और एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी से ट्रॉफी लेने से भी इंकार किया।
अब हम आपको बताएँगे कि साल 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबले कब और किस दिन खेले जाएंगे। आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल और अहम जानकारी।
मेंस टी 20 वर्ल्ड कप में होंगे आमने सामने
मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) एक बार फिर आमने-सामने नजर आएंगे। दोनों टीमों के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिससे फैंस को ग्रुप स्टेज में ही यह बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
अगर दोनों टीमें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हैं, तो एक बार फिर सेमीफाइनल या फाइनल में भी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिल सकती है, जिससे रोमांच और भी बढ़ जाएगा।
विमेंस टी 20 वर्ल्ड कप में भी होंगे आमने सामने
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें 14 जून 2026 को एजबेस्टन, बर्मिंघम में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को ग्रुप A में रखा गया है, जिससे ग्रुप स्टेज में ही यह हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा।
अगर दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचती हैं और वहां जीत दर्ज करती हैं, तो फैंस को 5 जुलाई 2026 को लॉर्ड्स में भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) का फाइनल मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो विमेंस क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा मैच साबित हो सकता है।
IND vs PAK : अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी संभावित टक्कर
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) को ग्रुप चरण में एक साथ नहीं रखा गया है, इसलिए शुरुआती मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने नहीं होंगी।
हालांकि, अगर दोनों टीमें ग्रुप चरण में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे के दौर के लिए क्वालिफाई करती हैं, तो सुपर-6 चरण में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
इसके बाद यदि दोनों टीमें सुपर-6 में भी शानदार खेल दिखाती हैं, तो सेमीफाइनल या फाइनल में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जा सकता है।
कुल मिलाकर देखा जाए तो साल 2026 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच छह बार तक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं, जिससे क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच मिलने की पूरी उम्मीद है।
Tagged:
IND vs PAK cricket news T20 World Cup 2026 Cricket Schedule 2026