तिलक वर्मा टी20 वर्ल्ड कप से भी होंगे बाहर, गिल-जायसवाल नहीं ये बल्लेबाज करेगा रिप्लेस

Published - 10 Jan 2026, 01:18 PM | Updated - 10 Jan 2026, 01:43 PM

Tilak Varma

Tilak Varma : टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में एक महीने का समय बचा हैं और इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। चोट और फिटनेस को लेकर चल रही चिंताओं के बीच अब खबरें हैं कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) इस मेगा टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है कि उनकी जगह किस बल्लेबाज़ को मौका मिलेगा। हैरानी की बात यह है कि इस रेस में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल नहीं, बल्कि एक दूसरे इन-फॉर्म बल्लेबाज़ का नाम सबसे आगे चल रहा है, जिस पर चयनकर्ताओं की खास नजर है। आइये जानते हैं कौन है वो बल्लेबाज़ ?

गिल-जायसवाल नहीं ये बल्लेबाज करेगा Tilak Varma को रिप्लेस

तिलक वर्मा (Tilak Varma) के टी20 वर्ल्ड कप से संभावित रूप से बाहर होने की खबरों के बीच टीम इंडिया में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा और तेज़ हो गई है। जो खिलाड़ी तिलक को रीप्लेस कर सकता हैं वह गिल-जायसवाल नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हैं।

श्रेयस अय्यर का अनुभव, दबाव में रन बनाने की क्षमता और मध्यक्रम में उनकी मजबूती टीम इंडिया के लिए बड़ा फैक्टर मानी जा रही है। बड़े टूर्नामेंट्स में खुद को साबित कर चुके अय्यर जरूरत पड़ने पर मैच का रुख पलटने का दम रखते हैं, यही वजह है कि उन्हें तिलक वर्मा (Tilak Varma) के सबसे मजबूत रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर हैं बेहतर विकल्प

तिलक वर्मा (Tilak Varma) के संभावित तौर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर को मज़बूत करना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है।

मिडिल ऑर्डर में स्थिरता और अनुभव के लिहाज़ से श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा (Tilak Varma) का सबसे अच्छा रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

अय्यर न सिर्फ दबाव में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर रन गति भी बढ़ाने का दम रखते हैं। बड़े टूर्नामेंट्स का अनुभव और मैच को कंट्रोल करने की क्षमता उन्हें मिडिल ऑर्डर में टीम इंडिया के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।

IPL में भी रहा शानदार प्रदर्शन, कप्तानी में भी छोड़ी छाप

आईपीएल में भी श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। बतौर बल्लेबाज़ उन्होंने लगातार मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दी है, वहीं कप्तानी में भी खुद को साबित किया है।

अय्यर की लीडरशिप में दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल तक का सफर तय किया था, जो फ्रेंचाइज़ी के इतिहास की बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

इसके बाद 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए टीम को आईपीएल चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं, 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान के रूप में भी अय्यर ने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जिससे उनकी कप्तानी क्षमता पर एक बार फिर मुहर लगी।

अगर आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो श्रेयस अय्यर ने अब तक 133 मैचों में 3731 रन बनाए हैं। उनका औसत 34.23 और स्ट्राइक रेट 133.35 का रहा है। इस दौरान उन्होंने 27 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 97* रहा है।

ये आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि अय्यर न सिर्फ एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ हैं, बल्कि बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाने वाले अनुभवी खिलाड़ी भी हैं।


ये भी पढ़े : विजय हजारे में जमकर रन बनाता ये खिलाड़ी, लेकिन टीम इंडिया में आते ही हो जाती हवा टाइट, हमेशा होता फ्लॉप

Tagged:

team india shreyas iyer Tilak Varma T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com