न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हुए तिलक वर्मा, तो रिप्लेसमेंट का नाम भी आया सामने, सालों बाद इस खिलाड़ी की एंट्री
Published - 10 Jan 2026, 09:51 AM | Updated - 10 Jan 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Tilak Varma: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत को टी20 सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के लिए वही स्क्वाड रखा है, जो भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप में खेलने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ समय पहले ही टीम की घोषणा कर दी है।
लेकिन चयनकर्ताओं के पास अभी भी टीम में बदलाव करने का अधिकार है। इस बीच खबर आ रही है कि टी20 विश्वकप टीम का हिस्सा बने तिलक वर्मा (Tilak Varma) अनफिट होने के चलते न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिसकी वजह से उनके आगामी मार्की टूर्नामेंट में खेलने पर भी संशय बन गया है।
Tilak Varma टीम से बाहर
21 जनवरी से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत करने जा रही है। भारत पहला मैच जामथा, नागपुर के वीसीए ग्राउंड में खेलेगा। टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के धाकड़ मिडिल ऑर्डर बैट्समैन तिलक वर्मा (Tilak Varma) टीम से बाहर हो गए हैं।
तिलक वर्मा पहले तीन टी20 मैचों का हिस्सा नहीं रहेंगे। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सर्जरी करवाने के कारण तिलक वर्मा को कुछ दिनों के आराम की जरूरत है और तिलक वर्मा भारत के लिए मुख्य बल्लेबाज के रूप में टी20 विश्व कप में खेलने वाले हैं। तीसरे नंबर पर खेलने वाले बल्लेबाज तिलक वर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा है। वे टी20 इंटरनेशनल में 49 के औसत से बैटिंग करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।
लेकिन अभी तक तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है. हालांकि, खबर आ रही है कि श्रेयस अय्यर उनकी टीम में जगह ले सकते हैं।
Tilak Varma की जगह ले सकते हैं श्रेयस
श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि श्रेयस अय्यर का चयन टी20 विश्व कप स्क्वाड के लिए नहीं हुआ था, इसलिए वे न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांच टी20 मुकाबलों में भी शामिल नहीं थे।
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर पिछले कई समय से टीम से बाहर चल रहे थे. ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान उन्हें फील्डिंग करते वक्त मैदान में चोट लग गई थी और वे टीम से बाहर हो गए थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के जरिए टीम में वापसी करेंगे। जबकि अब खबर आ रही है कि उन्हें टी20 सीरीज के लिए भी टीम में चुना जा सकता है। श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टी20 में कमाल का रहा है। श्रेयस अय्यर आईपीएल में भी कई टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।
बांग्लादेश से अब 3 ODI खेलेगा भारत, ये नए-नवेले 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, रोहित-कोहली को आराम
न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया टी20 स्क्वाड
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांच टी20 मुकाबलों में भारत की टी20 वर्ल्ड कप वाली चयनित टीम खेलेगी। 15 सदस्यीय स्क्वाड में छह खिलाड़ियों को बतौर बल्लेबाज शामिल किया गया है, जबकि टीम में चार ऑलराउंडर और 5 गेंदबाज शामिल हैं।
भारत के लिए बल्लेबाजी की कमान रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन संभालेंगे। गेंद और बैट दोनों से जलवा बिखेरने के लिए टीम में अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर मौजूद होंगे।
टीम में तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा के हाथों में है। कलाई का जादू दिखाने के लिए टीम में मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती होंगे।
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) January 8, 2026
Tilak Varma ruled out of the first three T20Is against New Zealand.
His availability for the remaining two matches will be assessed based on his progress during the return-to-training and skill phases.
Details 🔽 | #TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFIRSTBank…
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के शुरुआती 3 मैच के लिए टीम इंडिया
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (Tilak Varma), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर