साहिबजादा फरहान की धमकी का तिलक वर्मा ने दिया जवाब, बोले 'हम भी पाकिस्तान के खिलाफ...'

Published - 12 Feb 2026, 03:41 PM | Updated - 12 Feb 2026, 03:57 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को होने वाला है. इस हाई-वोल्टेज मैच पर सभी की नजरें होगी. क्योंकि इस महामुकाबले से दोनों ही देशों की जनता की भावनाएं जुड़ी हुई है. ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार IND vs PAK की भिड़त देखने लायक होगी. इसी बीच मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने पाक क्रिकेटर साहिबजादा फरहान के बड़बोले बयान का करारा जवाब दिया है.

Tilak Varma ने IND vs PAK मैच पर क्या कहा?

Tilak Varma

नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले पर अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि, इंडियन टीम को एक दिन पहले ही मालूम हुआ है कि IND vs PAK मुकाबला होगा. इसके बाद से ही खिलाड़ी खेलने के मोड में हैं. तिलक ने आगे कहा कि, सभी प्लेयर्स पहले से ही तैयार हैं और सभी टीमों के खेल पर नजर रखें हुए हैं.

तिलक (Tilak Varma) के अनुसार, टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट में सभी टीमों की रणनीति पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं. वीडियो के जरिये उनके गेंदबाजों और बल्लेबाजों की ताकत-कमजोरी परख रहा है. इसके अलावा पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है और किस गेंदबाज पर काम करना है. इन सभी बातों का मैनेजमेंट खास ध्यान रख रही हैं और खिलाड़ियों को बारीकी से सीखा रही है.

Tilak Varma ने पाकिस्तान टीम को दी चुनौती!

वहीं, तिलक (Tilak Varma) के इस बयान से साफ है कि पाकिस्तान के लिए भारत के साथ भिड़त आसान नहीं होने वाली है. टीम इंडिया टी20 विश्व कप 2026 में में पाक को हराने के लिए तैयार है. दूसरी ओर पाक खिलाड़ी इंडिया को हल्के में ले रहे हैं. खुद साहिबजादा फरहान ने इस हाई प्रेशर मैच को एवरेज बता दिया है. साथ ही भारत को धमकी देते हुए कहा था, मैच हम ही जीतेंगे और कोशिश करेंगे कि हम ही अटैक करें.

USA vs NED Match Prediction in Hindi, Match 21: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

साहिबजादा ने भारत के खिलाफ क्या कहा?

दरअसल, USA के खिलाफ मुकाबले में साहिबजादा ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड हासिल किया था. इस दौरान प्रेजेंटर वसीम अकरम ने उनसे भारत के खिलाफ अहम मुकाबले के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, "उसी माइंडसेट के साथ हम उतरेंगे जैसा हमने टीम इंडिया के खिलाफ अपने पिछले मैचों में किया था, जैसा एशिया कप में किया था. हम पॉजिटिव रहने और अटैकिंग क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे."

पाकिस्तान टीम पर कहर बरपाने के लिए अभिषेक शर्मा ने रातोंरात बुलाया खास शख्स, अब इसी के दम पर जड़ेंगे चौके-छक्के

Tagged:

team india IND vs PAK Tilak Varma T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com