अर्शदीप सिंह और ईशान किशन पर गुस्सा हुए तिलक वर्मा, दोनों की इस हरकत पर लगाई डांट, VIDEO वायरल
Published - 05 Feb 2026, 12:35 PM | Updated - 05 Feb 2026, 01:09 PM
Table of Contents
भारतीय टीम इस वक्त आगामी टी20 विश्व कप की तैयारी में लगी हुई है, सात फरवरी को टीम का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेला जाना है जिसको लेकर भारत पुरी तरह तैयार है। टीम के खिलाड़ी इस वक्त आराम के साथ-साथ अभ्यास में भी लगे हुए हैं। इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), इशान किशन और तिलकन वर्मा दिख रहें हैं। इस वीडियो में तिलक वर्मा का एंगरी मोड दिखा जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ईशान किशन के मजे लेते दिखे Arshdeep Singh
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) फिलहाल भारतीय टीम की गेंदबाजी यूनिट के मुख्य हिस्सा हैं और इस वक्त जमकर अभ्यास में पसीना बहा रहे हैं। ड्रेसींग रूम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अर्शदीप सिंह वीडियो बना रहे थे और ईशान किशन अपना फोन चलाते दिख रहे हैं। वीडियो में अर्शदीप सिंह वायरल रील्स की एक लाईन बोलते नजर आ रहे हैं जिसमें वह कह रहे है कि हमने उसे इतना देखा इतना देखा और भला इन दो आंखों से कितना देखा जा सकता था।
जिसके बाद ईशान किशन का ध्यान अपने फोन से हटकर अर्शदीप की ओर चला गया। इसके बाद ईशान किशन रिप्लाई करते हुए हंसने लगे। उसके बाद ड्रेसींग रूम में सभी हंसने लगे। आपको बता दें अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) इस तरह की वीडियो अकसर बनाते रहते हैं जिससे ड्रेसींग रूम का माहौल खुशनुमा बना रहता है।
बॉयकॉट पर आया पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान, बताया टीम इंडिया के साथ मैच खेलेंगे या नहीं
Arshdeep Singh पर गुस्साते नजर आए तिलक वर्मा

अपनी चोट से वापसी करते हुए टीम इंडिया में शामिल होने वाले तिलक वर्मा विश्व कप का मैच खेलने को तैयार हैं। हाल ही में इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने यूएसए के खिलाफ टीम के लिए 38 रनों अहम पारी खेली। तिलक का टीम में वापसी भारत के लिए सोने पर सुहागा जैसा है क्योंकि भारत के सभी बल्लेबाज फिलहाल इन फोर्म हैं और ऐसे में तिलक का शामिल होना टीम को एक्स्ट्रा ऐज प्रदान करेगा।
वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह तिलक को भी ईशान किशन वाली लाईन बोलते नजर आए जिसके बाद तिलक ने कुछ नहीं बोला फिर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने लाईन बदलते हुए बोला नहीं तिलक को उतना नहीं देख सकता वो अच्छा नहीं दिख रहा। जिसके बाद तिलक ने जबाव देते हुए कहा ब्रो तुम बिना मेरे प्रमीशन के वीडियो बना रहे हो, मैं इन चीजों को प्रोमोट नहीं करता।
इसके जबाव में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि क्या कह रहा प्रीमोट वाह प्रीमोट नहीं करता। इसके बाद ईसान किशन कह रहे की भाई मैं तिलक को मना रहा हूं। आप इन्हें फिलहाल डिस्टर्ब नहीं कर सकते तिलक का इंग्लीश क्लास चल रहा। इस वीडीयो को देखने के बाद फैंस ने गजब- गजब रिएक्संस दिए।
पहले मैच में खेल सकते हैं तिलक वर्मा
भारत का पहला मैच सात फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेला जाना है जिसकी तैयारी भरपूर है। टीम में तिलक की वापसी से संजू सैमसन पर संकट गहराता नजर आ रहा है। टीम के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन फिलहाल अपने खराब बल्लेबाजी फोर्म से गुजर रहें हैं और माना जा रहा है कि वह पहला मैच से बाहर रहेंगे। उनकी जगह ओपनींग बैटींग करने ईशान किशन आ सकते हैं। जबकि तिलक को तीसरे या चौथे स्थान पर मौका मिल सकता है।
टीम में तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और जसप्रित बुमराह के हाथों होगा। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किए थे। यूएसए के खिलाफ भारत अपने स्कोर बोर्ड पर टी20 में हाइऐस्ट टोटल बनाना चाहेगा। जबकि यूएसए भारत को चकमा देने की कोशिश में होगा।
After the warm-up match against South Africa, Arshdeep Singh, Ishan Kishan, and Tilak Varma were having fun in the dressing room. 😄
— Jara (@JARA_Memer) February 4, 2026
Without informing Tilak, Arshdeep Singh suddenly started making a reel by covering Tilak, which annoyed Tilak and made him angry. 🤬🥵 pic.twitter.com/BBGefO7rtu
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर