THU vs REN 33rd T20 Prediction in Hindi: आज BBL में कितना बनेगा स्कोर और कौन रहेगा गेम-चेंजर? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 12 Jan 2026, 10:54 AM | Updated - 12 Jan 2026, 10:55 AM
Table of Contents
BBL 2025-26: सिडनी थंडर ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी खराब प्रदर्शन किया है। वह 8 में से सिर्फ 1 मैच जीत पाई है जिसके चलते अंतिम स्थान पर है। दूसरी तरफ मेलबर्न रेनेगेड्स ने भी टूर्नामेंट में 7 में से 3 मैच जीते हैं और वह 6 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
सिडनी थंडर की क्वालीफाई की उम्मीदें काफी कम है वही मेलबर्न रेनेगेड्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
THU vs REN 33rd T20 BBL 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम
मैच की तारीख: 12 जनवरी 2026 (01:45 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 10
सिडनी थंडर ने जीते: 7
मेलबर्न रेनेगेड्स ने जीते: 3
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म:
सिडनी थंडर लगातार 5 मैच हार चुकी है वही मेलबर्न रेनेगेड्स ने 2 मैच जीतें है।
| सिडनी थंडर | L | L | L | L | L |
| मेलबर्न रेनेगेड्स | L | W | W | W | L |
सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम पिच रिपोर्ट:
यह मैच सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 44 मैच (BBL) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 152 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 122 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 52%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 61%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 43 Runs | 45 Runs |
| 10 Overs | 77 Runs | 76 Runs |
| 15 Overs | 114 Runs | 111 Runs |
| 20 Overs | 174 Runs | 154 Runs |
THU vs REN 33rd T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
डेविड वार्नर: सिडनी थंडर के तरफ से जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में भी 82 रन बनाए हैं यह अभी तक 7 मैच में 323 रन बना चुके हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
जोश ब्राउन: मेलबर्न रेनेगेड्स के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने 7 पारियों में 270 रन बनाए हैं पिछले मैच में 50 गेंद में 80 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छे स्कोर की उम्मीद है।
THU vs REN 33rd T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
गुरिंदर संधू: मेलबर्न रेनेगेड्स के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होंने अभी तक 14 विकेट लिए हैं इस मैच में भी विकेट ले सकते हैं।
डेनियल सैम्स: इन्होंने पिछले मैच में 1 विकेट लिया है यह अभी तक 12 विकेट ले चुके हैं। सिडनी थंडर के तरफ से इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।
THU vs REN 33rd T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
सिडनी थंडर ने अभी तक टूर्नामेंट में काफी खराब प्रदर्शन किया है। सिडनी थंडर लगातार 5 मैच हार चुकी है। कप्तान डेविड वार्नर को छोड़कर बाकी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। दूसरी तरफ मेलबॉर्न रेनेगेड्स ने 3 मैच जीते हैं। हालांकि रेनेगेड्स की बल्लेबाज यूनिट ने भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। इस मैच में सिडनी थंडर विजेता रह सकती है सिडनी थंडर का रिकॉर्ड रेनेगेड्स के खिलाफ अच्छा रहा है।
THU vs REN 33rd T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
सिडनी थंडर: डेविड वार्नर (कप्तान), मैथ्यू गिलकेस, कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), निक मैडिनसन, डेनियल सैम्स, डेविड विली, क्रिस ग्रीन, तनवीर संघा, रयान हैडली, वेस एगर
मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, कैलेब ज्वेल, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, ब्रेंडन डॉगेट, गुरिंदर संधू, कैलम स्टो
सिडनी थंडर बनाम मेलबर्न रेनेगेड्स BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
सिडनी थंडर: मैथ्यू गिलक्स, डेविड वार्नर (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), निक मैडिनसन, डेनियल सैम्स, क्रिस ग्रीन, डेविड विली, तनवीर संघा, रयान हैडली, वेस एगर, चार्ली एंडरसन, टॉम एंड्रयूज, सैम कोन्स्टास
मेलबर्न रेनेगेड्स: जोश ब्राउन, टिम सीफ़र्ट, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), कैलेब ज्वेल, हसन खान, विल सदरलैंड (कप्तान), गुरिंदर संधू, ब्रेंडन डॉगेट, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कैलम स्टो, हैरी डिक्सन, सैम इलियट, एडम ज़म्पा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
Big Bash League Sydney Thunder Melbourne Renegades THU vs REN 33rd T20 Prediction THU vs RENऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।