THU vs HEA 9th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 22 Dec 2025, 09:45 AM | Updated - 22 Dec 2025, 09:49 AM
Table of Contents
BBL 2025: सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट के बीच बिग बैश लीग टूर्नामेंट का 9वां मैच खेला जाएगा। सिडनी थंडर शुरुआती दोनों मैच हारकर अंतिम स्थान पर है दूसरी तरफ ब्रिसबेन हीट ने 2 में से 1 मैच जीता है और वह 2 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। सिडनी थंडर इस मैच में पहली जीत के इरादे से उतरेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....
THU vs HEA 9th T20 BBL 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: मनुका ओवल, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया)
मैच की तारीख: 22 दिसंबर 2025 (01:45 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
| मैच | सिडनी थंडर ने जीते | ब्रिसबेन हीट ने जीते | ड्रॉ/टाई |
| 10 | 4 | 6 | 0 |
हालिया फॉर्म:
सिडनी थंडर यह पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही ब्रिसबेन हीट ने 1 मैच जीता है।
| सिडनी थंडर | L | L | L | W | W |
| ब्रिसबेन हीट | W | L | L | L | L |
मनुका ओवल, कैनबरा पिच रिपोर्ट:
यह मैच मनुका ओवल, कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 27 मैच (BBL) खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 रन है। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है और तेज गेंदबाजों ने 54% विकेट लिए हैं।
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 45 Runs | 45 Runs |
| 10 Overs | 74 Runs | 76 Runs |
| 15 Overs | 105 Runs | 112 Runs |
| 20 Overs | 152 Runs | 160 Runs |
THU vs HEA 9th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?
मैट रेनशॉ: ब्रिसबेन हीट के तरफ से इन्होंने पिछले मैच में शतक लगाया है। यह अभी तक 120 रन बना चुके हैं इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
जैक वाइल्डरमथ: इन्होंने भी पिछले मैच में ब्रिसबेन हीट के तरफ से 110 रन की विस्फोटक पारी खेली है। यह अभी तक 4 विकेट भी ले चुके हैं इस मैच में भी एक अच्छा विकल्प रहेंगे।
THU vs HEA 9th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?
नाथन मैकएंड्रू: सिडनी थंडर के तरफ से इन्होंने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है और 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।
ज़ेवियर बार्टलेट: इन्होंने पिछले मैच में 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में यह भी 1-2 विकेट ले सकते हैं।
THU vs HEA 9th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?
ब्रिसबेन हीट ने पिछले मैच में 257 के विशाल टोटल को चेज करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है। यह ब्रिसबेन हीट की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को दर्शाता है। इस मैच में भी ब्रिसबेन हीट विजेता रह सकती है।
सिडनी थंडर के खिलाफ ब्रिसबेन हीट का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। सिडनी थंडर ने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन अभी तक टूर्नामेंट में टीम के प्रमुख बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
THU vs HEA 9th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
सिडनी थंडर: 1. सैम कोन्स्टास, 2. डेविड वार्नर, 3. मैथ्यू गिलक्स (विकेटकीपर), 4. कैमरून बैनक्रॉफ्ट, 5. सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), 6. शादाब खान, 7. डैनियल सैम्स, 8. क्रिस ग्रीन (कप्तान), 9. तनवीर संघा, 10. रीस टॉपले, 11. नाथन मैकएंड्रू
ब्रिसबेन हीट: 1. कॉलिन मुनरो, 2. जैक वाइल्डरमथ, 3. नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), 4. मैट रेनशॉ, 5. मैक्स ब्रायंट, 6. ह्यूग वीबगेन, 7. जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), 8. मैथ्यू कुहनेमन, 9. ज़ेवियर बार्टलेट, 10. शाहीन अफ़रीदी, 11. लियाम हैस्केट
सिडनी थंडर बनाम ब्रिसबेन हीट BBL 2025 के लिए स्क्वाड:
सिडनी थंडर: सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), क्रिस ग्रीन (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, नाथन मैकएंड्रू, डैनियल सैम्स, मैथ्यू गिलकेस (विकेटकीपर), ओलिवर डेविस, तनवीर संघा, शादाब खान, डेविड वार्नर, रीस टॉपली, रयान हैडली, ब्लेक निकितारस, चार्ली एंडरसन, सैम कोन्स्टास
ब्रिसबेन हीट: शाहीन अफरीदी, कॉलिन मुनरो, जैक वाइल्डरमथ, लैकलन हर्न, जिमी पीयरसन (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, मैक्स ब्रायंट, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), पैट्रिक डूली, ह्यूग वीबगेन, लियाम हैस्केट, ओली पैटरसन
Tagged:
Big Bash League Sydney Thunder Brisbane Heat THU vs HEA 9th T20 Prediction THU vs HEA 9th T20 BBLऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।