सुपर-8 से OUT हुईं 3 टीमें, भारत का दबदबा कायम, देखें लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल का पूरा गणित

Published - 16 Feb 2026, 03:24 PM | Updated - 16 Feb 2026, 03:45 PM

Points Table

Points Table: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हरा दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और हाई स्कोरिंग वेन्यू पर यूएई को केवल 160 रन पर रोक दिया।

हालांकि, अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए अंतिम ओवर तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा, जिसकी बदौलत वह मुकाबला जीतने में सफल रहे। चलिए जानते हैं कि इस मैच के बाद विश्व कप 2026 की अंक तालिका (Points Table) में क्या बदलाव आया है।

ग्रुप ए की Points Table का हाल

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीम शामिल है। इस ग्रुप से भारतीय टीम सुपर-8 के लिए आधिकारिक तौर पर क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि नंबर दो स्थान के लिए अभी संयुक्त राज्य अमेरिका और पाकिस्तान दौड़ में बनी हुई है।

दरअसल, वर्तमान तालिका (Points Table) के अनुसार, यूएसए 4 अंकों (Points Table) के साथ दूसरे नंबर पर है। उनका नेट रन रेट 0.788 का है। जबकि पाकिस्तान 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि उनका नेट रन रेट माइनस 0.403 है।

अगर पाकिस्तान को नामीबिया हरा देती है तो पाकिस्तान भी सुपर चार से बाहर हो जाएगा। वहीं, नीदरलैंड्स दो अंकों के साथ चौथे और नामीबिया जीरो पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है और वह इस टूर्नामेंट से अधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1भारत3300063.05
2संयुक्त राज्य अमेरिका4220040.788
3पाकिस्तान321004-0.403
4नीदरलैंड312002-1.352
5नामीबिया303000-2.443


ग्रुप बी की Points Table

टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल (Points Table) में पहले नंबर पर संयुक्त मेजबान श्रीलंका है। उन्होंने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ शीर्ष पर है।

वहीं, जिम्बाब्वे 4 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बना हुआ है तो ऑस्ट्रेलिया तीसरे, आयरलैंड चौथे और ओमान की टीम पांचवें नंबर पर है। बता दें कि, इस ग्रुप से श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीदें काफी प्रबल लग रही हैं। वहीं, ओमान की सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीद टूट चुकी है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1श्रीलंका2200043.125
2जिम्बाब्वे2200041.984
3ऑस्ट्रेलिया2110021.1
4आयरलैंड3120020.15
5ओमान303000-4.546


ग्रुप सी में कौन आगे?

इस ग्रुप से वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई (Points Table) कर चुकी है। बता दें कि, वेस्टइंडीज ने अभी तक 3 मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है, जिसके चलते वह अगले राउंड में पहुंच चुकी है। वहीं, इंग्लैंड की टीम 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है, जबकि इसका भी सुपर-आठ में पहुंचना पक्का है।

तीसरे नंबर पर स्कॉटलैंड है तो चौथे पर इटली की मौजूद है। वहीं, पांचवें नंबर पर नेपाल की टीम है, जिसने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है, लेकिन वह स्कॉटलैंड को हराकर टूर्नामेंट की समाप्ति जीत के साथ करना चाहेगी। बता दें कि, नेपाल का सफर भी लीग चरण (Points Table) मैचों में ही समाप्त हो चुका है। वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1वेस्टइंडीज33061.82
2इंग्लैंड3214-0.143
3स्कॉटलैंड31220.359
4इटली2112-0.352
5नेपाल3030-1.942


मैच जीता लेकिन माहौल गर्माया, पाक मैच के बाद आपस में भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुई लड़ाई, VIDEO वायरल

ग्रुप डी में अफगानिस्तान ने खोला खाता

आखिरकर टी20 विश्व कप 2026 में अफगानिस्तान ने जीत का खाता खोल लिया है। शुरुआती दो हार के बाद अफगानिस्तान ने तीसरे मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज कर ली है। इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका और ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। जबकि न्यूजीलैंड को सुपर-8 में पहुंचने के लिए एक जीत जरूरी है।

अंक तालिका (Points Table) में तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान है और चौथे पर यूएई है, जिनका अगले राउंड में पहुंचना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि उनको न सिर्फ अपने बाकी बचे मैचों को जीतना होगा, बल्कि न्यूजीलैंड की हार की दुआ भी करनी होगी, जो कि कनाडा के खिलाफ काफी मुश्किल है। बता दें कि कनाडा को सुपर-8 में पहुंचने के लिए टी20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करना होगा, जो कि काफी मुश्किल है।

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1दक्षिण अफ्रीका33061.477
2न्यूजीलैंड32140.701
3अफगानिस्तान3122-0.215
4संयुक्त अरब अमीरात3122-0.797
5कनाडा2020-1.526


VIDEO: टीम इंडिया ने पाक खिलाड़ियों से नहीं मिलाए हाथ, दूसरी तरफ वसीम अकरम के गले मिले रोहित शर्मा

Tagged:

india vs pakistan POINTS TABLE cricket news T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मिचेल सेंटनर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com