'वो दोनों कोई...' शोएब अख्तर ने उड़ाया इन 2 भारतीय खिलाड़ियों का मजाक, कर डाली इनके लिए भद्दी टिप्पणी

Published - 24 Feb 2026, 06:49 PM | Updated - 24 Feb 2026, 07:16 PM

Shoaib Akhtar

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की शर्मनाक हार के बाद आलोचनाओं का बाजार गर्म है। जहां भारतीय फैंस इस हार से निराश हैं, वहीं पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने जलती पर घी डालने का काम किया है। अख्तर ने भारतीय टीम के ऑलराउंडर्स, के गेंदबाजी प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दो खिलाड़ियों की तुलना महान गेंदबाजों से करते हुए भारतीय टीम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया है।

भारतीय गेंदबाजों पर Shoaib Akhtar का तंज

Shoaib Akhtar

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, जिसके बाद शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण का मजाक उड़ाया।

अख्तर ने कहा कि भारत अति-आत्मविश्वास का शिकार हो गया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय टीम को लगता है कि उनके पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं, लेकिन हकीकत यह है कि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे कोई मैल्कम मार्शल या शोएब अख्तर नहीं हैं जो विपक्षी टीम को डरा सकें। इस दौरान शोएब अख्तर खुद का मुंह मियाँ मिट्ठू होते दिखे।

अख्तर का इशारा साफ था कि इन दोनों खिलाड़ियों की गेंदबाजी में वह धार नहीं है जो एक विश्व कप जीतने वाली टीम में होनी चाहिए। आपको बता दे इन दोनों खिलाड़ी का जादू सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में नहीं चल सका।

IND vs ZIM, WEATHER REPORT: चेन्नई में खिली रहेगी धूप या बरसेगा पानी? यहां जान लें मौसम का पूरा हाल

साउथ अफ्रीका ने भारतीय गेदबाजों को किया बेनकाब

शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने आगे कहा कि दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भारतीय आक्रमण को पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है। मैच के दौरान हार्दिक और दुबे ने मिलकर काफी रन लुटाए, जिसका फायदा उठाकर प्रोटीयाज टीम ने 180 से अधिक का स्कोर खड़ा कर दिया।

अख्तर के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में केवल पार्ट-टाइम या औसत गति के गेंदबाजों के भरोसे रहना बेवकूफी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय चयनकर्ताओं को लगा था कि ये खिलाड़ी करिश्मा कर देंगे, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्लास की जरूरत होती है, जो फिलहाल गायब दिख रही है।

इस दौरान भारतीय क्रिकेट फैंस ने भी टीम चयन पर कई सवाल उठाए हैं जिसमें शुभमन गिल को टीम में नहीं शामिल करने को भी लेकर कई सवाल उठे हैं। बताया जा रहा की आज अगर वह टी20 विश्व कप स्क्वाड में पहते तो भारतीय टीम आसानी से मैच जीत सकते थे।

सेमीफाइनल से पहले Shoaib Akhtar की चेतावनी

इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने भारतीय टीम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेंदबाजी में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी टीमें भी भारत को बड़ा झटका दे सकती हैं।

उन्होंने कहा कि अगर आप मध्यम गति की गेंदबाजी करेंगे, तो दुनिया का हर बल्लेबाज आपको बाउंड्री के बाहर मारेगा। अख्तर का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और भारतीय फैंस इसे खिलाड़ियों का अपमान बता रहे हैं। हालांकि, आंकड़े गवाह हैं कि अफ्रीका के खिलाफ भारतीय ऑलराउंडर्स का प्रदर्शन वाकई निराशाजनक रहा था।

टी20 विश्व कप में अब टीम इंडिया के सामने वापसी की बड़ी चुनौती है। क्या सूर्यकुमार यादव की सेना अख्तर जैसे आलोचकों को अपने प्रदर्शन से जवाब दे पाएगी या फिर साउथ अफ्रीका जैसा प्रदर्शन ही दोहराएगी? यह देखना दिलचस्प होगा। शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के इस बयान ने आगामी मुकाबलों से पहले माहौल को और भी गरमा दिया है।

DY पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ढाया कहर, जायसवाल का 10 मीटर दूर छटकाया स्टंप, VIDEO वायरल

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सचिन तेंदुलकर को

ट्रेविस हेड ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com