'हमारी सफलता में उन 2 भारतीयों का हाथ....' श्रीलंका की सफलता का सनथ जयसूर्या ने इन 2 इंडियंस को दिया पूरा श्रेय
Published - 18 Feb 2026, 04:09 PM | Updated - 18 Feb 2026, 04:24 PM
Table of Contents
Sanath Jayasuriya: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के साथ संयुक्त मेजबानी कर रही श्रीलंका ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में अपनी जगह बना ली है। लीग चरण मैचों में श्रीलंका ने बिना एक भी मैच गंवाए सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री की है, जैसी उनसे अपेक्षा की जा रही थी।
हालांकि, सुपर-8 में पहुंचने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने जीत का पूरा श्रेय खुद या फिर टीम को नहीं दिया, बल्कि उन्होंने कहा कि हमारी सफलता के पीछे दो भारतीयों का हाथ है। इस बयान के सामने आने के बाद हर कोई यह जानने को उस्तुक है कि आखिर ये दो भारतीय हैं कौन, जिनके दम पर श्रीलंका ने सुपर-8 का टिकट कटाया है।
दो भारतीयों को दिया जीत का श्रेय
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने टी20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक प्रसारणकर्ता जियोहॉटस्टार से बातचीत की। उन्होंने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा
''मैं यहां पर भारतीय सपोर्ट स्टाफ को श्रेय देना चाहूंगा। हमारे क्षेत्ररक्षण कोच आर. श्रीधर और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ हैं। टीम की जीत में दोनों ने कमाल का योगदान दिया है। हम जो अभ्यास में करते थे वहीं हम मैच में भी किया करते थे। इन दोनों के पास ढेर सारा अनुभव है और खिलाड़ियों के साथ दोनों का कम्युनिकेशन भी काफी शानदार रहा है।''
हमने प्लान के साथ की थी बल्लेबाजी-Sanath Jayasuriya
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 20 ओवर में 182 रन का लक्ष्य दिया था, जो कि शुरुआत में काफी मुश्किल लग रहा था। लक्ष्य का पीछा करते समय श्रीलंका ने दूसरे ही ओवर में कुशल परेरा का बड़ा विकेट भी गंवा दिया था, जिसके बाद उनकी जीत काफी दूर लगने लगी थी, लेकिन पथुम निसांका के नाबाद शतक और कुशल मेंडिस की 51 रन की पारी की बदौलत श्रीलंका ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। इस जीत को लेकर जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने कहा
''हमने लेग स्पिनर एडम जम्पा के लिए प्लान तैयार किया था कि हम उनको हमपर भारी नहीं पड़ने देंगे। अगर वह हमपर भारी पड़ते दिखेंगे तो हम उनपर आक्रामक शॉट्स खेलेंगे। वहीं, जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) ने पथुम निसांका, कुशल मेंडिस और युवा पवन रथनायके की जमकर सराहना की।''
पाकिस्तान के साथ अब ऑस्ट्रेलिया भी ओलंपिक 2028 से बाहर! कंगारुओं को रिप्लेस करेगी भारत की दुश्मन
राठौड़ भारत को बना चुके हैं चैंपियन
विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आर. श्रीधर को को फील्डिंग को नियुक्त किया था और उनके आने के बाद टीम की फील्डिंग में काफी सुधार देखने को मिला। वहीं, विश्व कप 2026 में के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने विक्रम राठौड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।
दरअसल, विक्रम पांच साल तक भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने साल 2024 में टी20 विश्व कप पर कब्जा किया था। 56 वर्षींय विक्रम के पास भारत के लिए 6 टेस्ट और सात वनडे मैच खेलने का अनुभव है। वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने विक्रम को 18 जनवरी से 10 मार्च तक बल्लेबाजी कोच के पद पर नियुक्त किया है।
आप किसे पसंद करते हैं और किसे फॉलो करते हैं? पथुम निसंका ने इस भारतीय खिलाड़ी का लिया नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर