रणजी ट्रॉफी में स्पॉट फिक्सिंग करते पकड़ा गया ये दिग्गज, BCCI ने लगाया लाइफटाइम बैन
Published - 14 Mar 2026, 01:24 PM | Updated - 14 Mar 2026, 01:26 PM
Table of Contents
BCCI: रणजी ट्रॉफी एक ऐसा मंच है, जहां पर नई प्रतिभाओं के निखरने का मौका मिलता है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में लीग की थू-थू हो रही है. दरअसल, हाल ही में बीसीसीआई (BCCI) ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में रणजी ट्रॉफी से जुड़े एक शख्स को पकड़ा है. उस पर लाइफ टाइम बैन भी लगा दिया गया है. लेकिन इस हरकत की वजह से रणजी ट्रॉफी पर कलंक लग गया है.
BCCI ने फिक्सिंग करते हुए पकड़ा अधिकारी

बीसीसीआई ने फिक्सिंग मामले में अपने ही एक वीडियो एनलिस्ट राजा रेड्डी पर बैन लगा दिया है. कार्यवाही में सामने आया है कि BCCI के इस कर्मचारी ने एक खिलाड़ी को स्पॉट फिक्सिंग का ऑफर दिया था. हालांकि, यह मामला 2023-24 रणजी ट्रॉफी का है. राजा रेड्डी ने इस दौरान क्वार्टर फाइनल मैच से पहले आंध्र प्रदेश के खिलाड़ी से स्पॉट फिक्सिंग को लेकर बातचीत की थी.
लेकिन जैसे ही गिरिनाथ रेड्डी को यह ऑफर दिया गया. उसने अपने मैनेजर को यह जानकारी दी. फिर राजा रेड्डी के खिलाफ जांच कमेटी बिठाई गई और उन्हें दोषी पाया गया.
क्या है पूरा मामला?
राजा राजा बीसीसीआई के एक कर्मचारी है, जो कि वीडियो एनलिस्ट का काम करते है. लेकिन लोकायुक्त की जांच में उनपर आरोप पाया गया है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में फिक्सिंग करने की कोशिश की.
गिरिनाथ रेड्डी ने बताया कि राजा रेड्डी ने उन्हें ऑफर दिया. यह मामला रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच से पहले का है. जब आंध्र और मध्य प्रदेश के बीच मैच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच होल्कर स्टेडियम में 23 फरवरी 2024 से 26 फरवरी तक मैच चला था
गिरिनाथ रेड्डी ने राजा की बात सुनने के बाद फिक्सिंग की जानकारी अपने टीम मैनेजर जुगल किशोर को दी. फिर दोनों ने मिलकर इसकी शिकायत बीसीसीआई की Anti-Corruption and Security Unit (ACSU) को दी.
बिना खेले ही मालामाल होंगे हर्षित राणा, IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी मिलेगी ये मोटी रकम की धनराशि
राजा रेड्डी के खिलाफ मिले सबूत
बीसीसीआई ने तुंरत कार्यवाही करते हुए राजा रेड्डी से संपर्क किया और गिरिनाथ रेड्डी और टीम मैनेजर जुगल किशोर से भी पूछताछ की. इसके बाद राजा के मोबाइल की जांच की गई. जिसमें कई सबूत मिले. हालांकि, उसने खिलाड़ी के सथ की गई चैट डिलीट कर दी थी.
लेकिन गिरिनाथ रेड्डी ने ACSU को स्क्रीनशॉट्स और चैट आर्काइव दिखाए जिसमें साफ जाहिर था कि राजा रेड्डी ने खिलाड़ी से मैच में खराब प्रदर्शन के लिए संपर्क किया था. लिहाजा, राजा रेड्डी पर आरोप सिद्ध हुआ. इसके बाद राजा रेड्डी को नौकरी से निकाल दिया गया साथ ही BCCI ने उसे हमेशा के लिए बैन कर दिया है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर