'ये टीम जीतेगी मैच...' अश्विन की भविष्यवाणी वायरल! जानें RCB vs CSK में किसे बताया विजेता?

Published - 05 Apr 2026, 02:36 PM | Updated - 05 Apr 2026, 02:44 PM

RCB vs CSK

RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला रविवार (5 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों का टकराव बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस हाई वोल्टेज मुकाबले पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें होगी. डिफेंडिंग चैंपियन RCB अपना पहला मैच जीतकर जोश में है.

जबकि दो हार के बाद CSK का मनोबल टूटा हुआ है. लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई को अपनी पहली जीत की तलाश में रहेगी. वहीं, इस महामुकाबले से पहले आर अश्विन ने RCB vs CSK मैच पर बड़ा बयान दिया है.

RCB vs CSK: अश्विन ने बताया विजेता टीम का नाम

RCB Vs CSK

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और भारतीय टीम के के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आर अश्विन ने धोनी की टीम के लिए अपना प्यार जाहिर किया है. उनका कहना है कि CSK उनका दिल है. अश्विन ने कहा, "मेरा दिल हमेशा पीला (CSK) धड़कता है. मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं आती है. मेरा दिल कहते हैं सीएसके जीतेगी. लेकिन दिमाग कहता है RCB'

अश्विन के मुताबिक, वह चाहते हैं कि आज के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीते. लेकिन रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरू के जीतने के ज्यादा चांसेस है. दोनों टीमों में इस वक्त RCB स्ट्रॉग टीम लग रही है.

दिल्ली के खिलाफ क्यों नहीं उतरे Hardik Pandya? अब सामने आई सच्चाई, जानें कितने मैच और नहीं खेलेंगे

अश्विन ने CSK को दी सलाह

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के खिलाफ हारने के बाद अश्विन ने चेन्नई के खिलाड़ियों को खरी खोटी भी सुनाई थी. उन्होंने लगातार हार के पीछे धोनी की गैरमौजूदगी को बताया है. अश्विन का कहना है कि माही का ना होना टीम के माइंडसेट पर असर डालता है.

अगर वह होते तो यंग खिलाड़ियों को मोटीवेट करते. ऐश ने अपने यूट्यूब चैनल पर भड़ास निकालते हुए आगे कहा, 'धोनी के उस कल्चर को वापस लाओ. मुझे अब भी लगता है कि टीम टॉप- 4 में जगह बना सकती है.

बस चीजों को सही ढंग से लागू करने की जरूरत है. आज एमएस धोनी मैदान पर नहीं थे. अगर वह होते, तो इन यंग प्लेयर्स को एडवांटेज मिलता. ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से माहौल पूरी तरह बदल जाता है."

RCB vs CSK: RCB अपनी शानदार लय में

वहीं, RCB vs CSK मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के खेलने पर असमंजस बना हुआ है. अगर वह फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह जैकब डफी ही खेलते हुए दिखाई देंगे. उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. अपनी घातक गेंदबाजी से डफी ने SRH के टॉप बैटिंग लाइनअप को ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त कर दिया था.

वहीं, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल फॉर्म में चल रहे हैं. दोनों ने एसआरएच के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी. देवदत्त ने 26 गेंदों में 61 रन बनाए थे. वहीं, कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रन कूटे थे.

कभी ईंट ढोई, तो कभी राजमिस्त्री का किया काम, जानें संघर्षों की आग में तपकर निकले Ravi Bishnoi की कहानी

Tagged:

Virat Kohli Royal Challengers Bangalore chennai super kings r ashwin RCB vs CSK IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com