IPL 2026 में अब 10वें स्थान पर ही रहेगी ये टीम, पहले मैच में ही सामने आ गई इस फ्रेंचाइजी की कमजोरी

Published - 31 Mar 2026, 01:25 PM | Updated - 31 Mar 2026, 01:30 PM

IPL 2026

IPL 2026 में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले दो मुकाबलों में हाई स्कोरिंग मैच देखे गए थे, जिनमें सभी टीमों ने 200+ रन बनाए। हालांकि सीएसके हमेशा रिकॉर्ड तोड़ने का काम करती है, इसीलिए तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई और मात्र 127 रन पर ही ऑलआउट हो गई।

मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर IPL 2026 में यह टीम 10वें स्थान पर रह सकती है, क्योंकि जिस तरह की रणनीति उस टीम ने अपनाई है, उससे साफ झलकता है कि लंबे वक्त तक मैच जीतने का कोई ठोस तरीका उनके पास मौजूद नहीं है।

सीएसके अच्छी टीम होने के बावजूद भी सबसे निचले स्तर पर?

VAIBHAV AND Yashasvi

आईपीएल इतिहास में अगर कोई टीम अपनी विरासत के लिए जानी जाती है, तो वह चेन्नई सुपर किंग्स ही है। लेकिन पिछले कुछ सालों में टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है, वह सवालिया घेरे में है। IPL 2026 में भी सवाल सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि कोचिंग स्टाफ और टीम के ऑक्शन की जिम्मेदारी संभालने वाले मैनेजमेंट पर भी आते हैं।

IPL 2026 में टीम चयन तो सही हुआ है, लेकिन उसका उपयोग शायद सही से नहीं हो रहा। सीधे तौर पर कहें तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टीम के अंदर मैदान पर अनुशासन की कमी दिखी।

सीएसके ने पावरप्ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। टीम के दो ओपनर, जो न सिर्फ आईपीएल में बल्कि घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करके आए थे, उन्होंने इतना भद्दा खेल दिखाया जिसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते थे। पहले धीमी गति से रन बनाना और फिर गैरजिम्मेदाराना तरीके से आउट हो जाना, कहीं न कहीं इसे जिम्मेदारी से भागना कह सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का बड़ा खुलासा! रोहित-कोहली नहीं, इन 2 खिलाड़ियों को मानते हैं अपना 'रोल मॉडल'

IPL 2026 का पहला 200 से कम का स्कोर

30 मार्च को खेले गए IPL 2026 के तीसरे मुकाबले (CSK vs RR) में चेन्नई बुरी तरह राजस्थान रॉयल्स से पिट गई। यह इस सीजन का पहला मुकाबला था जिसमें 200+ का स्कोर नहीं बना। इस मुकाबले को गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में खेला गया, जहां राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

सीएसके पहले बल्लेबाजी करने उतरी। ओपनिंग का जिम्मा संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ संभालने आए। इन बल्लेबाजों ने पहले ज्यादा डॉट गेंदें खेलकर खुद को दबाव में डाला और उसके बाद एक-एक कर दोनों बल्लेबाज बोल्ड होकर पवेलियन वापस लौट गए। यह मैच की पहली गैरजिम्मेदाराना हरकत थी।

दूसरी गैरजिम्मेदारी शिवम दुबे ने दिखाई। आने के साथ ही पहली गेंद पर छक्का लगाने के बाद, वह ओवर की आखिरी गेंद पर शरीर से दूर वाली गेंद पर भी छक्का लगाने गए, जबकि उन्हें पता था कि टीम पहले ही चार विकेट खो चुकी है। आखिरी गेंद पर शिवम दुबे रवि बिश्नोई के हाथों कैच दे बैठे।

इतना होने के बावजूद भी चेन्नई के खिलाड़ी अपनी विकेट गिरने पर लगाम लगाने में विफल दिखे। इसे आप खराब कप्तानी कहें, मैनेजमेंट की लापरवाही कहें या फिर खिलाड़ियों की गलत रणनीति। पिछले दो सालों से टीम का प्रदर्शन इतना खराब रहा है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

टीम मात्र 127 रन पर ढेर हो गई। इस स्कोर तक पहुंचने के लिए भी एक टेलेंडर (निचले क्रम के बल्लेबाज) का सहारा लेना पड़ा। जेमी ओवरटन का योगदान टीम को 127 तक ले जाने में अहम रहा।

LSG vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तैयार हुई लखनऊ की खूंखार प्लेइंग इलेवन, अर्जुन तेंदुलकर को भी मौका

राजस्थान रॉयल्स ने मात्र 12.1 ओवर में जीता मैच

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स, जो अब युवाओं की फौज बन चुकी है, उसने सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले को मात्र 12.1 ओवर में जीतकर अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने सीएसके को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

इस मुकाबले में सीएसके के खिलाड़ियों ने बेहद घटिया फील्डिंग दिखाई, जिसमें पहले ओवर में ही वैभव सूर्यवंशी का कैच छोड़ना भी शामिल था। वैभव ने मात्र 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर अपनी वापसी का ऐलान कर दिया।

इस मुकाबले में राजस्थान ने आसानी से अपनी जीत सुनिश्चित कर पॉइंट्स टेबल में ऊपर छलांग लगा ली। इस प्रदर्शन के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2026 में 10वें स्थान पर रह सकती है।

Tagged:

csk CSK vs RR IPL 2026 RAJASHTAN ROYALS
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सीएसके के खिलाफ

52
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com