IPL 2026 के बॉटम पर रहेगी ये टीम, ऑक्शन में अनाप-शनाप खरीद से करवा चुकी अपना बंटाधार
Published - 15 Mar 2026, 11:22 AM | Updated - 15 Mar 2026, 11:24 AM
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे टीमों में से एक CSK से हर साल शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जाती है. लेकिन IPL 2026 के ऑक्शन में जिस तरह फ्रेंचाइजी ने कुछ अनाप-शनाप खिलाड़ियों को खरीदा है, तब से क्रिकेट एक्सपर्ट भी हैरान है. वहीं, क्रिकेट प्रेमियों का दावा है कि इन प्लेयर्स को टीम में शामिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के 19 वें सीजन पर नीचे पायदान पर रहेगी. टीम का स्क्वाड उतना मजबूत नहीं है जितना पहले रहा है.
IPL 2026: CSK ने इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर की गलती

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट ने कुछ ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर लिया है. जिस वजह से CSK का IPL 2026 जीतना मुश्किल है. इस लिस्ट में Kartik Sharma, Prashant Veer राहुल चाहर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है. फ्रेंचाइजी ने राहुल चाहर जैसे प्लेयर पर 5.20 करोड़ लूटा दिए है, जो कि पिछले कई सालों से फ्लॉप चल रहे हैं.
पिछले सीजन भी CSK 10वें पायदान पर रही थी. इसके बावजूद टीम ने ऐसे खिलाड़ियों को खरीदा है. जिनका प्रदर्शन IPL में औसत है. अब चेन्नई ने इन खिलाड़ियों पर दांव तो लगा दिया है. लेकिन अभी देखना बाकी है कि दबाब में यह कैसा प्रदर्शन करते हैं.
2 युवा और अनुभव की कमी
19 साल के कार्तिक शर्मा क्रिकेट के भविष्य माने जा रहे हैं. लेकिन अभी उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलना का अनुभव है. अगर वह IPL जैसे मंच पर नहीं चलते हैं तो CSK को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है.
राइट हैंड के बैटर को ज्यादा मौके मिलते हैं तो वह शायद कुछ अच्छी पारियां खेलने में कामयाब हो सकते हैं. लेकिन अनुभव की कमी सीएसके के लिए सिरदर्द भी साबित हो सकती है.
ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2026 की नीलामी में 14.20 करोड़ की मोटी बोली में खरीदा है. वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी है. CSK ने उन्हें जडेजा के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है. अगर वह उम्मीद पर खरे नहीं उतरते हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा झटका होगा.
दिग्गज ने छोड़ी दिल्ली कैपिटल्स, पोस्ट करके बोला 'मैं अब इनकी टीम में नहीं रह सकता...'
फ्लॉप खिलाड़ी पर CSK का भरोसा
दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर को CSK ने 2026 की नीलामी में 5.20 करोड़ में खरीदा था. इससे पहले वह IPL इतिहास में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. अब लेग स्पिनर को चेन्नई ने बड़ी उम्मीदों के साथ अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है. उनके कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी होगी.
लेकिन पिछले सालों का रिकॉर्ड देखे तो राहुल चाहर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. IPL 2025 में उन्हें SRH ने 3.20 करोड़ में खरीदा था. इसके बावजूद उन्हें पूरे सीजन बेंच पर बैठाया. ऐसे में राहुल इस सीजन CSK के लिए कितना उपयोगी साबित होते हैं यह कहना मुश्किल है.
कुल मिलाकर CSK के लिए IPL 2026 का सफर आसान नहीं होने वाला है. अगर प्रशांत वीर, राहुल चाहर और कार्कित शर्मा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो टीम पॉइंट्स टेबल में नीचे पायदान पर रहेगी.
अब बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2026 का फाइनल मुकाबला
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर