टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती ये टीम, इन्ही में है सिर्फ भारत को हराने का माद्दा

Published - 31 Dec 2025, 04:04 PM | Updated - 31 Dec 2025, 04:15 PM

T20 World Cup 2026

टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। खिताब की रक्षा करने के लिए सूर्या एंड कंपनी पूरी तरह से तैयार है और वह अपने घर में खिताब जीतने का मौका बिल्कुल भी गंवाना नहीं चाहेगी।

लेकिन टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में एक टीम ऐसी भी है जो कि भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। इस टीम भारत बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहेगा, क्योंकि यही एकमात्र ऐसी टीम है जो भारत के बैक टू बैक दूसरे विश्व कप जीतने के सपने को चकनाचूर कर सकती है।

भारत के बड़ा खतरा बन सकती है ये टीम

आगामी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़ा खतरा बन सकती है। कंगारुओं ने आईसीसी टूर्नामेंट में हमेशा से शानदार खेल दिखाया है और कई बार भारतीय टीम के खिताब जीतने के सपने को चकनाचूर किया है।

लेकिन इस बार सूर्यकुमार यादव किसी भी तरह की गलती से बचना चाहेंगे और कंगारुओं के खिलाफ शानदार जीत हासिल करके भारत को खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

कंगारुओं ने तोड़ा भारत का सपना

19 नवंबर 2023 को भारतीय फैंस अभी तक पूरी तरह से भूला भी नहीं पाएं हैं। इसी दिन अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमें कंगारुओं ने धमाकेदार जीत हासिल की थी और भारत का 12 साल बाद वनडे विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया था।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं था जब कंगारुओं ने भारत को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में हराया था। इससे पहले साल 2010 के टी20 विश्व कप में कंगारुओं ने भारत को सेमीफाइनल में हराया था, जबकि 2003 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को बड़ा झटका दिया था।

2026 सीजन के लिए गुजरात की टीम ने लिया बड़ा फैसला, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को बनाया नया कप्तान

T20 World Cup 2026 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना चाहते हैं सूर्या

हालांकि, एक तरफ ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भारत के सामने आईसीसी टूर्नामेंट में बेहद शानदार है, लेकिन दूसरी तरफ कप्तान सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना चाहते हैं। 25 नवंबर को आईसीसी ने शेड्यूल घोषणा के समय एक खास इवेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें सूर्यकुमार यादव भी मौजूद थे।

जब उनसे यहां पूछा गया कि भारत अगर फाइनल (T20 World Cup 2026) में पहुंचती है तो वह किस टीम से फाइनल खेलना चाहेंगे तो इसपर सूर्या ने जवाब दिया कि मैं फाइनल में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराना चाहूंगा। इससे साफ है कि न ही भारतीय फैंस 19 नंवबर 2023 की हार को भूला पाए हैं और न ही सूर्यकुमार यादव, जो कि उस टीम का हिस्सा थे जो खिताब के करीब पहुंचकर भी जीत हासिल नहीं कर सकी थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की हुई घोषणा, इन 16 खिलाड़ियों को मिला मौका, DC का स्टार खिलाड़ी बना कप्तान

Tagged:

Suryakumar Yadav india vs australia T20 World Cup cricket news
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

7 फवरी 2026 को।

8 मार्च 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com