टी20 वर्ल्ड कप में डार्क हॉर्स साबित हो सकती ये टीम, भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को पटखनी दे जीत सकती ट्रॉफी

Published - 05 Feb 2026, 08:59 AM | Updated - 05 Feb 2026, 09:02 AM

T20 World Cup

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले T20 World Cup 2026 का उत्साह चरम पर है। जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, वहीं क्रिकेट दिग्ग्जों का मानना है कि ये इस टीम का T20 World Cup 2026 टूर्नामेंट का असली डार्क हॉर्स मान रहे हैं। धाकड़ लेग स्पीनर की कप्तानी वाली यह टीम अब केवल उलटफेर करने तक सीमित नहीं है बल्कि ट्रॉफी जीतने की भी पूरी क्षमता रखती है।

T20 World Cup में अफगानिस्तान दे सकता है चकमा

Afghanistan

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी ताकत उसकी वर्ल्ड क्लास स्पिन गेंदबाजी है जो भारतीय और श्रीलंकाई पिचों पर किसी भी बल्लेबाजी क्रम को पटखनी दे सकती है। T20 World Cup 2026 में कप्तान राशिद खान के साथ नूर अहमद और मुजीब उर रहमान की तिकड़ी विपक्षी टीमों के लिए काल साबित होगी।

राशिद खान के पास दुनिया भर की टी20 लीगों का अनुभव है और वे मिडिल ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने के साथ विकेट चटकाने में माहिर हैं। इसके अलावा, युवा स्पिनर नूर अहमद ने अपनी चाइनामैन गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को छकाया है। भारत और श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर इन स्पिनरों को खेलना नामुमकिन जैसा होगा।

अफगानिस्तान का गेंदबाजी आक्रमण अब केवल स्पिन तक सीमित नहीं है। फजलहक फारूकी और नवीन-उल-हक जैसे तेज गेंदबाजों ने भी पावरप्ले और डेथ ओवरों में खुद को साबित किया है। 2024 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली यह गेंदबाजी यूनिट अब और भी अधिक परिपक्व हो चुकी है, जो उन्हें खिताब का बड़ा दावेदार बनाती है।

USA के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर

T20 World Cup में अनुभवी ऑलराउंडर्स के साथ उतरेगा

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी अब पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और आक्रामक नजर आ रही है। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की ओपनिंग जोड़ी ने पिछले T20 World Cup में शानदार शुरुआत दिलाई थी और 2026 में भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद है। गुरबाज पावरप्ले का अच्छा फायदा उठाते हैं, जबकि जादरान पारी को संभालने का काम करते हैं। मध्यक्रम में मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को स्थिरता प्रदान करते हैं।

गुलबदीन नायब का बिग मैच प्लेयर होना अफगानिस्तान के लिए प्लस पॉइंट है जैसा कि हमने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी मैच जिताऊ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में देखा था। अजमतुल्लाह उमरजई के रूप में टीम के पास एक ऐसा ऑलराउंडर है जो 140+ की रफ्तार से गेंद फेंक सकता है और लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखता है। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का तालमेल उन्हें किसी भी बड़ी टीम के खिलाफ शानदार बढ़त दिलाता है। अब अफगानिस्तान की टीम दबाव में बिखरती नहीं है, बल्कि डटकर मुकाबला करना जानती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया को भी दे सकती है टक्कर

इतिहास गवाह है कि अफगानिस्तान ने पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी वर्ल्ड चैंपियन टीमों को कड़ी टक्कर दी है। 2024 के T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया को हराकर उन्होंने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। वहीं भारत के खिलाफ भी उनके मैच अक्सर रोमांचक होते हैं, जिसमें 2024 की बेंगलुरू टी20 सीरीज का वह डबल सुपर ओवर वाला मैच आज भी प्रशंसकों को याद है।

अफगानिस्तान अब अंडरडॉग का टैग हटाकर जायंट किलर बन चुकी है। एशियाई परिस्थितियों में अफगानिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों पर भारी पड़ती है क्योंकि इन टीमों के बल्लेबाज अक्सर स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते हैं। भारत के खिलाफ भी वे घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना जानते हैं लेकिन मौजूदा वक्त में भारत के पास स्पिन और तेज़ गेंद खेलने वाले खिलाड़ी मौजूद है जिससे भारत को टक्कर देना उनके लिए अब भी आसान नहीं होगा।

अगर अफगानिस्तान के टॉप-3 बल्लेबाज बोर्ड पर 160-170 रन जोड़ देते हैं तो उनका गेंदबाजी आक्रमण किसी भी लक्ष्य का बचाव करने में सक्षम है। यही कारण है कि इस बार अफगानिस्तान को कम आंकना भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के लिए भारी पड़ सकता है।

धोनी की भविष्यवाणी ने मचाया हलचल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये टीम बनेगी चैंपियन

Tagged:

team india afghanistan cricket team rashid khan T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com