न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में बेंच पर ही बैठा रह सकता है ये स्टार खिलाड़ी, कोच गंभीर-कप्तान सूर्या नहीं देंगे एक भी मैच खेलने का मौका
Published - 18 Jan 2026, 03:41 PM | Updated - 19 Jan 2026, 01:04 PM
Table of Contents
New Zealand T20 Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद 21 जनवरी से पांच टी20 मैचों की श्रृंखला शुरू हो रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी सिर्फ बेंच पर बैठा ही नजर आ सकता है, क्योंकि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस खिलाड़ी को एक भी मैच में मौका नहीं देने वाले हैं।
टी20 सीरीज (New Zealand T20 Series) के लिए चयन समिति ने 20 दिसंबर को स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया था, जिसकी कमान सूर्या के हाथों में सौंपी थी तो उप कप्तान के तौर पर अक्षर पटेल का चयन किया गया था।
बेंच पर ही बैठा रह सकता है ये स्टार खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज (New Zealand T20 Series) में एक ऐसा भी भारतीय खिलाड़ी है जो पूरी श्रृंखला के दौरान सिर्फ बेंच पर ही बैठा नजर आ सकता है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं, जिनको दो साल बाद टीम इंडिया में वापसी का मौका मिला है।
ईशान ने भारत के लिए अंतिम मैच 28 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जिसके बाद उन्हें दोबारा खेलने का मौका नहीं मिला है। जबकि इस सीरीज के दौरान भी ईशान केवल बेंच गर्म करते ही नजर आ सकते हैं, क्योंकि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव शायद ही ईशान को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका दें।
ये खिलाड़ी होगा सूर्या-गंभीर की पहली पसंद
पांच मैचों की टी20 सीरीज (New Zealand T20 Series) में कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज पहली पसंद संजू सैमसन रहने वाले हैं, जो कि बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका में भी नजर आएंगे। ऐसे में ईशान किशन का प्लेइंग इलेवन में खेलना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।
दरअसल, आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले कोच गंभीर और कप्तान सूर्या अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को बतौर सलामी बल्लेबाज साथ में कुछ मैच देना चाहते हैं ताकि विश्व कप से पहले ये जोड़ी रंग में लौट सके। यही कारण है कि संजू सीरीज में सभी पांच मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
New Zealand T20 Series से पहले शानदार फॉर्म में ईशान किशन
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों (New Zealand T20 Series) के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया है। ईशान ने झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 517 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे।
वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में खेले तीन मैचों में ईशान ने एक शतक ठोका था। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने दो साल बाद ईशान किशन पर फिर से भरोसा जताया है। बता दें कि, ईशान के आने के बाद भारत का टॉप ऑर्डर पहले (New Zealand T20 Series) से मजबूत नजर आ रहा है। जबकि भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम में भी मजबूती आई है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर