टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस स्टार क्रिकेटर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
Published - 19 Feb 2026, 10:30 AM | Updated - 19 Feb 2026, 10:32 AM
Table of Contents
T20 World Cup: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के घर खुशी की लहर उठी है। पाकिस्तान के इस तेज़ गेंदबाज के घर खुशियों की किलकारी बजी है। एक ओर जहाँ पाकिस्तान टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में सुपर 8 में पहुंच कर अपने दर्शकों को खुशियों का मौका दिया.
वहीं, अब एक और खुशी ने टीम के माहोल को खुशनुमा कर दिया है। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत की हस्तियों की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।
T20 World Cup के दौरान हसन अली ने साझा की खुशी

टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान ने नामीबिया को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में हराकर सुपर 8 मुकाबले में प्रवेश कर गई। इसी दौरान हसन अली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल के जरिए इस खुशखबरी को दुनिया के साथ साझा किया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी दोनों बेटियां हेलेना और हेजल, पत्नी सामिया और वे खुद अपने परिवार में इस नए सदस्य का स्वागत कर रहे हैं। हसन ने बताया कि उनके बेटे हमदान और सामिया दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने फैंस से दुआओं की अपील भी की है।
बता दें कि हसन अली अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी सामिया आरजू भारत के हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली हैं और पेशे से एक एयरोनॉटिकल इंजीनियर रही हैं। 2019 में दुबई में एक भव्य समारोह में दोनों की शादी हुई थी। तब से यह जोड़ी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
IND vs NED: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, अक्षर समेत ये खिलाड़ी हुआ प्लेइंग-XI से बाहर, तो इन 2 स्टार प्लेयर्स की एंट्री
T20 World Cup के बीच मिली बड़ी खुशखबरी
वर्तमान में टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का आयोजन हो रहा है, जहां मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात हो रही है। इसी बीच हसन अली के घर से आई इस खबर ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया है। हालांकि हसन अली हाल के कुछ मैचों में पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहे हैं, लेकिन एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर वे हमेशा टीम की ताकत रहे हैं।
क्रिकेट के इस महाकुंभ के दौरान खिलाड़ी अक्सर भारी दबाव में होते हैं, ऐसे में परिवार की यह खुशी किसी टॉनिक से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर शादाब खान, सरफराज अहमद और कई अन्य साथी खिलाड़ियों ने हसन अली को जूनियर जनरेटर के आने पर मजेदार अंदाज में बधाई दी है। आपको बता दें जेनरेटर हसन अली का नीकनेम है। अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 में नहीं खेलेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, कप्तान सूर्या इन चारों से पिलवाएंगे सिर्फ पानी
दो बेटियों के बाद T20 World Cup के बीच बेटे का हुआ आगमन
हसन अली और सामिया आरजू अब तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। उनकी पहली बेटी हेलेना का जन्म अप्रैल 2021 में हुआ था जबकि दूसरी बेटी हेजल का जन्म फरवरी 2024 में हुआ था। अब 2026 में बेटे के जन्म के साथ उनका परिवार पूरा हो गया है। हसन अक्सर अपनी बेटियों के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए यह समय काफी व्यस्तता भरा है, लेकिन हसन अली ने इस खास मौके पर परिवार के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि बेटे का भाग्य हसन अली के क्रिकेट करियर में भी नई ऊंचाइयां लेकर आएगा और वे जल्द ही मैदान पर अपनी चिर-परिचित जनरेटर स्टाइल में विकेट का जश्न मनाते नजर आएंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर