टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर BJP में हुआ शामिल, मोदी जी ने पश्चिम बंगाल की इस सीट से दिया टिकट

Published - 17 Mar 2026, 02:22 PM | Updated - 17 Mar 2026, 02:28 PM

Team India

Team India: राजनीति और क्रिकेटर्स का पुराना नाता रहा है. रिटायरमेंट लेने के बाद या तो भारतीय खिलाड़ी कमेंटेटर्स बन जाते हैं या पॉलिटिक्स जॉइन कर लेते हैं. हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज ने भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. दरअसल, पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है.

उसमें टीम इंडिया (Team India) के एक पूर्व गेंदबाज का नाम है. जिसने एमएस धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था. लेकिन अब वह अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहा है.

Team India का खिलाड़ी BJP से लड़ेगा चुनाव

Team India

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो भारतीय टीम (Team India) के पूर्व गेंदबाज अशोक डिंडा है. अशोक भारतीय जनता की तरफ से मोयना सीट के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं. हालांकि, 2021 में इस सीट पर चुनाव लड़कर अशोक डिंडा ने जीत दर्ज की थी. एक बार फिर BJP ने उनपर भरोसा जताया है.

सियासत में आने से पहले अशोक डिंडा टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. उनका करियर कुछ खास नहीं रहा. लेकिन धोनी की कप्तानी में डेब्यू करना किस्मत की बात है. अशोक डिंडा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 2009 में धोनी की कप्तानी में पर्दापण किया था. उन्होंने में श्रीलंका के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था. इसके एक साल बाद उन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में खेलने का चांस मिला.

अशोक डिंडा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला था. हालांकि, वह सिर्फ दो फॉर्मेट खिलाड़ी ही बनकर रह गए. टेस्ट क्रिकेट में उन्हें कभी डेब्यू नहीं मिला. आखिरी बार वह 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे खेला था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया.

IPL 2026 में धमाल मचाएंगे बिहार के यह 3 लाल, चौकों-छक्कों की बारिश से जीत सकते 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवार्ड’

अशोक डिंडा का क्रिकेट करियर

अशोक डिंडा के करियर की विस्तार से बात करें तो उन्होंने Team India के लिए सिर्फ 13 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6.18 की इकॉनमी के साथ 12 विकेट चटकाए.

जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 44 रन देकर दो विकेट चटकाना था. टी20 इंटरनेशनल में अशोक ने 9 मैचों में 17 विकेट चटकाए. लेकिन उन्होंने इस फॉर्मेट में रन खूब लुटाए. बेस्ट स्कोर उनका 4/19 है.

वहीं, फर्स्ट क्लास में अशोक डिंडा ने ने 116 फर्स्ट क्लास मैचों में 420 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. लिस्ट-ए में 98 मैचों में BJP उम्मीदवार ने 151 विकेट हासिल किए हैं. दिलचस्प बात यह है कि अशोक डिंडा इंडियन प्रीमियर लीग में 78 मैच भी खेले चुके हैं. जिसमें उन्होंने 69 विकेट चटकाए.

हेजलवुड-कमिंस दोनों IPL के शुरुआती मैचों से बाहर, दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेमेंट फाइनल

Tagged:

team india Indian cricketer Ashok Dinda
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com