Harry Brook) ने आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुल 11 मैच खेले। इनमें उन्होंने 21 की औसत और 123 के स्ट्राइक रेट से 190 रन बनाए।
इस दौरान उन्होंने एक शतक भी लगाया, जिसमें उन्होंने 55 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसके बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज़ कर दिया। इसके बाद से वह किसी भी टीम के लिए आईपीएल खेलते हुए नज़र नहीं आए हैं। हालांकि आईपीएल 2025 ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ी की मोटी कीमत देकर खरीदा था लेकिन, वो इस सीजन में उपलब्ध नहीं सके थे।
ये भी पढिए : DC vs SRH: दिल्ली के छक्के छुड़ाने के लिए पैट कमिंस ने चुनी धाकड़ प्लेइंग-XI
हैरी ब्रूक का वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन
अगर हैरी ब्रूक (Harry Brook) वनडे प्रदर्शन की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ कप्तानी करने वाले हैरी ब्रूक ने 29 मैचों में 947 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 36 का है। उन्होंने इन मैचों में 102 के स्ट्राइक रेट से कुल एक शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 110 रन है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इसके साथ ही, उन्होंने इन वनडे मैचों में ग्यारह कैच भी लिए हैं।
इन खिलाड़ियों को भी मिला है मौका
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज में जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, जो रूट के साथ-साथ जेमी स्मिथ को भी टीम में मौका मिला है। बता दें कि ये सभी सीनियर खिलाड़ी आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे।
South Africa के खिलाफ श्रृंखला के लिए इंग्लैंड की टीमें
दक्षिण अफ्रीका वनडे: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, जो रूट, जेमी स्मिथ
दक्षिण अफ्रीका टी20: हैरी ब्रुक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड
इंग्लैंड बनाम South Africa श्रृंखला कार्यक्रम
वनडे सीरीज