इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने अपने मुल्क को दिया धोखा, देश छोड़ इटली से खेल रहा टी20 वर्ल्ड कप 2026

Published - 09 Feb 2026, 01:00 PM | Updated - 09 Feb 2026, 01:12 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग डे में कुल तीन मुकाबले खेले गए थे, जिसमें भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका का मुकाबला भी शामिल था। इस मैच में अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिकांश खिलाड़ी भारत की घरेलू प्रतियोगिता या फिर ऐज ग्रुप स्तर तक खेल चुके हैं।

लेकिन सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि, साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी ने अपने मुल्क को धोखा देकर इटली के लिए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) खेलने का फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला और अब इटली के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जो अब प्रोटियाज जर्सी नहीं बल्कि इटली की जर्सी पहनकर विश्व कप (T20 World Cup) खेल रहा है।

साउथ अफ्रीका के लिए किया था डेब्यू

साउथ अफ्रीका के लिए पदार्पण करने वाले स्पिन ऑलराउंडर जेजे स्मट्स अब इटली के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में खेल रहे हैं। 37 वर्षींय स्मट्स ने 20 जनवरी 2017 को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू किया था। स्मट्स ने 2017 से 2021 के बीच साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था।

इस दौरान उन्होंने प्रोटियाज के लिए 6 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। स्मट्स ने अफ्रीका के लिए वनडे में 45 की शानदार औसत के साथ 180 रन बनाए थे, जिसमें एक अर्धशतक शामिल था। जबकि टी20आई में उन्होंने 13.38 की एवरेज से 174 रन बनाए हैं। वहीं, इस धाकड़ ऑलराउंडर ने अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 विकेट लिए हैं। बता दें कि, स्मट्स निचले क्रम में आकर आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं तो उपयोगी स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

कैसे मिली इटली टीम में जगह?

जेजे स्मट्स का जन्म 21 सितंबर 1988 को ग्राहमस्टाउन, केप प्रांत में हुआ था। जबकि स्मट्स ने 2007 में साउथ अफ्रीका की घरेलू प्रतियोगिता में पदार्पण किया था। हालांकि, स्मट्स को इंटरनेशनल डेब्यू के लिए एक दशक का लंबा इंतजार करना पड़ा, लेकिन कुछ मैचों के बाद ही उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया। इसके बाद स्मट्स ने इटली के लिए खेलने का फैसला किया।

हालांकि, स्मट्स के लिए यह करना बिल्कुल भी आसान नहीं था, लेकिन उनकी पत्नी के जरिए यह संभव हो सका। दरअसल, स्मट्स की पत्नी जूडी इटली की नागरिकता रखती हैं, जिसके जरिए स्मट्स को भी वहां की नागरिकता हासिल करनें में आसानी हुई। स्मट्स कहते हैं कि मुझे बताया गया है कि मैंने बीते तीन वर्षो से साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट नहीं खेला था, इसलिए वह इटली के लिए क्रिकेट खेल सकते हैं।

T20 World Cup में छोड़ना चाहेंगे छाप

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इस समय इटली बनाम स्कॉटलैंड का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जेजे स्मट्स ने गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ चार ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 38 रन देकर एक सफलता प्राप्त की।

जेजे ने स्कॉटलैंड के खतरनाक सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स को अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी का शिकार बनाया। जबकि अब उनसे बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बता दें कि, अगर इटली को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के इतिहास में पहली जीत दर्ज करनी है तो जेजे स्मट्स के बल्ले से रन आना बेहद जरूरी है।

'ये तो बताए किस बात के लिए बॉयकॉट...' पाकिस्तान पर भड़के सौरव गांगुली, पड़ोसियों से पूछे ये तीखें सवाल

Tagged:

T20 World Cup JJ Smuts Italy cricket team Scotland vs Italy
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

6 वनडे मैच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com