IPL 2026 के बीच इस साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट

Published - 02 Apr 2026, 02:22 PM | Updated - 02 Apr 2026, 02:59 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज RCB की जीत से हुआ था. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरू ने फतेह हासिल की थी. अब तक दुनिया की सबसे ज्यादा मशहूर टी20 लीग में पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं.

इसी बीच अब साउथ अफ्रीका के एक स्टार बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए सूचित किया है कि वह अब अफ्रीका की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. IPL 2026 में यह खबर सामने आने के बाद खेल जगत में हंगामा मच गया है.

IPL 2026 के बीच इस अफ्रीकी खिलाड़ी ने लिया संन्यास

IPL 2026 के बीच जिस बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान किया है, वह साउथ अफ्रीका के रासी वैन डर हैं. दाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के लिए कुछ महीने अच्छे नहीं रहे हैं. वह टीम से बाहर चल रहे हैं. अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से में भी शामिल नहीं किया गया है.

ऐसे में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. उन्होंने अपने एक्स अंकाउंट पर 4 पेज का लंबा चोड़ा पोस्ट डाला है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मैं गर्व और आभार के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं.

प्रोटियाज की जर्सी पहनना आपकी क्षमता और समर्पण की परीक्षा लेता है और आपको इसका इनाम भी मिलता है. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है. इस दौरान काफी समर्पण करना पड़ा और साउथ अफ्रीका का नेतृत्व करना हर पल गर्व की बात रही.’

CSK vs PBKS: चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव! कुछ ऐसी पंजाब के खिलाफ अंतिम-11, संजू, ऋतुराज, महात्रे....

देश के लिए खेलना गर्व की बात: रासी वैन डर

रासी वैन डर ने आगे लिखा, यह यात्रा वर्षों की कुर्बानियों से भरी रही है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने का विशेषाधिकार हर पल इसके लायक था. अपने देश के लिए खेलना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैंने इस खेल को जिया और साँस लिया, और हमारे परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाना एक जिम्मेदारी थी जिसे अपनाने पर मुझे गर्व था.

IPL में खेले 3 मैच

IPL 2026

रासी वैन डर डुसेन 37 साल के हो चुके हैं. अब तक उन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 905 रन बनाए. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 71 मुकाबलों में 2657 रन कूटे हैं. जबकि, टी20I में रासी वैन डर डुसेन ने 57 मैचों में 1406 रन बनाए.

वहीं, रासी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टोटल 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने सिर्फ 22 रन बनाए हैं. साल 2022 में वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे.

CSK vs PBKS, Live Streaming Details: चेन्नई बनाम पंजाब मैच फ्री में देखने का मौका! जानें कब-कहां और कैसे देखें ये मुकाबला

Tagged:

ipl rajasthan royals SOUTH AFRICA Rassie van der Dussen IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

19वां

3
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com