6,6,6,6,6,6,6....RCB से रिलीज होते ही इस खिलाड़ी का कहर, 69 बॉल में 195 रन, उड़ाए 21 छक्के-11 चौके
Published - 23 Mar 2026, 08:55 AM | Updated - 23 Mar 2026, 09:03 AM
Table of Contents
RCB: इंडियन प्रीमियर लीग का बिगुल 28 मार्च को बजने वाला है. लीग का पहला मैच RCB vs SRH होगा. इस महामुकाबले के लिए दोनों टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई है. इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को यह जानकर अफसोस होगा. जिस खिलाड़ी को उन्होंने रिलीज किया था, उसी ने 69 बॉल में 195 रन जड़ दिए. वो भी तब, जब IPL 2026 बेहद नजदीक है. चलिए तो आगे जानते हैं कौन है यह प्लेयर?
RCB के एक्स प्लेयर का जलवा

दरअसल, हम स्वस्तिक चिकारा की बात कर रहे हैं. जो कि IPL 2026 में चैंपियनशिप टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे. हाल ही में उन्होंने अयोध्या प्रीमियर लीग T20 2026 में शानदार प्रर्दशन करते हुए 69 गेंदों में शानदार 195 रन बनाए.
इस दौरान स्वस्तिक चिकारा ने बल्ले से 21 छक्के और 11 चौके भी जड़े. उन्होंने इस मुकाबले में गोमती थंडर्स के लिए ओपनिंग करते हुए हिंडन टाइटन्स के खिलाफ तूफानी पारी खेली.
RCB के इस एक्स खिलाड़ी ने अपनी पारी की शुरूआत 282.6 के चौंका देने वाले स्ट्राइक रेट के साथ की, और गेंदबाजों को थका दिया. अब स्वस्तिक चिकारा की यह इनिंग T20 क्रिकेट की सबसे दमदार पारियों में से एक मानी जा रही है.
विराट कोहली का गुस्सा फूटा, झूठी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया एक्सपोज, खुद शेयर कर दी स्टोर
RCB ने किया स्वस्तिक चिकारा को रिलीज
स्वस्तिक चिकारा वो खिलाड़ी है जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. चिकारा की ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी उन्हें अन्य खिलाड़ी से खास बनाती है. वह टीम के लिए बल्ले के साथ गेंद से भी उपयोगी साबित होते हैं. लेकिन RCB ने उन्हें फिर भी रिलीज कर दिया. बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्वस्तिक चिकारा को IPL 2025 मेगा ऑक्शन में टीम में शामिल किया था.
लेकिन 2026 के ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. आरसीबी से निकाले जाने के बाद बाकी 10 टीमों ने भी उन्हें घास नहीं डाली. लिहाजा, वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की नीलामी में अनसोल्ड रह गए.
दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिया धोखा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले स्वस्तिक चिकारा को. 2024 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें यहां भी अपना हुनर दिखाने का मौका नहीं मिला. वह पूरा सीजन बेंच पर ही बैठे रहे. लेकिन IPL 2026 से पहले उन्होंने मैच जीताऊ पारी खेलकर खेल जगत में तहलका मचा दिया है. अब 20 साल का यह बल्लेबाज IPL में अपनी बारी आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल का वो क्रम, जिस पर सभी टीम रह सकती, जानें कौन बनेगी चैंपियन कौन नंबर-10
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर