पूरे टी20 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी को नहीं मिलेगा एक भी मौका, कोच गंभीर उठवाएंगे सिर्फ पानी की बोतलें
Published - 13 Feb 2026, 04:50 PM | Updated - 14 Feb 2026, 01:05 PM
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में पूरी तरह से अपनी जीत का सुनिश्चित करने के लिए पहले से प्लान कर रही है। अभी तक खेले गये दो मैचों में भारत में शानदार जीत दर्ज की। पहला मुकाबला में यूएसए को और दूसरे मुकाबले में नामीबिया को हराने के बाद अंक गणित में सबसे ऊपर है।
भारत का टी 20 वर्ल्ड कप का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान से होना है लेकिन मन जा रहा कि इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में एक भी मौका नहीं मिलने वाला है। पूरा टी20 विश्व कप (T20 World Cup) यह खिलाड़ी पानी पिलाता रह जाएगा।
T20 World Cup में सुंदर को शायद ही मौका मिले

भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हाल में ही अपने चोट से उबरकर टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टीम में शामिल हुए हैं। सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलने के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें पूरा टी20 सीरीज से बाहर रहना पड़ा था।
भारतीय टीम में मौजूद लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल गेंद से कमाल दिखाने के साथ साथ बल्ले से भी कमल दिखाने में माहिर हैं। ऐसे में उनका टीम में होने की दावेदारी बढ़ जाती है और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की संभावना बिल्कुल कम है। पहले दो मैच में भी इन्हें मौका नहीं मिला था।
तीसरे में अगर भारतीय टीम को किसी स्पिनर की जरूरत होगी तो वो कुलदीप यादव की ओर जाना चाहेंगे क्योंकि कुलदीप यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों को ध्वस्त करने में कुलदीप का पलड़ा भारी नज़र आता है। इसीलिए मन जा था कि आगे किसी भी इस टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को जगह मिलना मुश्किल लग रहा है।
T20 World Cup के तीसरे मुकाबले में दो बदलाव की संभावना
भारतीय टीम इस रविवार को होने वाली भारत पाकिस्तान मुकाबला में अपने पूर्व प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहेगी। टीम इंडिया 15 फरवरी को टी 20विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का तीसरा मुकाबला खेलेगी। पहले दो मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद तीसरे हॉट मुकाबले को हर हाल में जितना चाहेगी।
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन को और रिंकू सिंह को आराम दिया जा सकता है। संजू सैमसन को टीम में अभिषेक शर्मा की जगह खेलने का मौका मिला था, हालांकि उन्होंने तेज़ पारी खेली थी लेकिन अभिषेक की तबियत में सुधार के बाद वापसी कर चुके हैं। दूसरा बदलवा रिंकू सिंह के रूप में देखने को मिल सकता है, क्योंकि टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के तीसरे मुकाबले में भारत उस दिन चाहेगा एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ खेले जिससे पाकिस्तान की लाइनअप को ध्वस्त कर सके।
आपको बता कुलदीप यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रहा है, जिसके कारण उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम में शामिल किया जा सकता है। तीसरा मुकाबला टीम इंडिया के इज्जत और सम्मान की लड़ाई जैसी होगी।
अगले मैच में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम अगला मैच पाकिस्तान के साथ खेलने वाली है, इसके लिए टीम पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, कुछ खास खिलाड़ियों के बीमार या चोटिल होने से टीम पर असर पड़ा था लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। ओपनिंग जोड़ी में टीम के लिए ईशान किशन और अभिषेक शर्मा दिख सकते हैं, वहीं तीसरे स्थान के लिए तिलक वर्मा टीम के लिए बल्लेबाजी करते दिखेंगे। तिलक पहले मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अप्रोच से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें 25 रन बनाकर वापस जाना पड़ा था जबकि दूसरे में भी 25 ही बनाए।
चौथे स्थान पर हमेशा की तरह टीम इंडिया के लीडर सूर्यकुमार यादव दिखने वाले हैं। पहले मैच में उनकी कप्तानी पारी ने टीम की जीत सुनिश्चित करवाई थी। उनकी 84 रनों की पारी को क्रिकेट फैंस लंबे वक्त तक याद रखेंगे। पाँचवें स्थान पर शिवम दुबे दिखने वाले हैं।
छट्ठे स्थान पर हीटिंग के लिए हार्दिक पांड्या मौजूद होंगे। सातवें स्थान पर अक्षर पटेल होंगे। बात गेंदबाजी की करें तो अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे, वहीं वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते दिखेंगे।
Team India संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर