टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पानी पिलाता ही रह जाएगा ये खिलाड़ी! प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाना मुश्किल
Table of Contents
T20 World Cup 2026: आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है और क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर टीम इंडिया पर टिकी हुई हैं। भारत को ग्रुप A में पाकिस्तान, अमेरिका और नामीबिया के साथ रखा गया है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक माने जा रहे हैं।
इसी बीच टीम चयन को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे खिलाड़ी को लेकर है, जिसकी लंबे समय बाद वापसी तो हुई है, पर उसके बावजूद मैदान पर उतरने की उम्मीद बेहद कम दिख रही है। आइये जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी ?
दो साल बाद वापसी, लेकिन हालात बदले नहीं
यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन हैं। ईशान किशन ने करीब दो साल बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें एक बार फिर स्क्वाड में जगह दी।
हालांकि टीम संयोजन और मौजूदा फॉर्म के समीकरणों को देखें तो उनकी यह वापसी सिर्फ नाम तक सीमित नजर आती है। चयन जरूर हुआ है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं दिख रहा हैं।
बांग्लादेश की T20 World Cup 2026 भागीदारी पर आख़िरी फैसला इस दिन, यहां जानिए पूरा अपडेट
विकेटकीपर स्लॉट बना सबसे बड़ी चुनौती
टीम इंडिया के पास विकेटकीपर के तौर पर संजू सेमसन जैसा खिलाड़ी पहले से ही मजबूत विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में ईशान किशन के लिए सीधा मुकाबला अनुभवी और भरोसेमंद खिलाड़ियों से है, जो लगातार टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद बने हुए हैं।
टॉप ऑर्डर में पहले से तय बल्लेबाजों की मौजूदगी और टीम के संतुलन की मजबूरी के चलते ईशान को अतिरिक्त खिलाड़ी की भूमिका में रखा जा सकता है। ऐसे हालात में उनका ज्यादातर समय डगआउट और बेंच पर गुजरना तय माना जा रहा है।
कोच गौतम गंभीर की रणनीति में फिट नहीं बैठते ईशान
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट (T20 World Cup 2026) में स्पष्ट रणनीति के साथ उतरने वाले हैं। उनका फोकस मल्टी-स्किल खिलाड़ियों पर है, जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकें।
ईशान किशन एक शुद्ध बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं, लेकिन अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प न होने के कारण वे टीम संयोजन में पीछे छूटते नजर आते हैं। यही वजह है कि गंभीर की प्लानिंग में उनका रोल सीमित दिखाई देता है।
T20 World Cup 2026 में मौका मिलना मुश्किल
भारत यह टूर्नामेंट अपने घरेलू मैदानों और श्रीलंका में खेलेगा, जहां परिस्थितियों के हिसाब से टीम पहले से ही संतुलित नजर आ रही है। मजबूत ओपनिंग जोड़ी, मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाज और ऑलराउंडरों की भरमार के चलते ईशान किशन के लिए प्लेइंग इलेवन का दरवाजा लगभग बंद दिखता है।
ऐसे में पूरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के दौरान उन्हें ज्यादातर समय मैदान पर खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए ही देखा जा सकता है, जबकि मैच खेलने का सपना अधूरा रह सकता है।