टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पानी पिलाता रह जाएगा ये खिलाड़ी, बैक टू बैक फ्लॉप प्रर्दशन कर अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी

Published - 26 Jan 2026, 04:24 PM | Updated - 26 Jan 2026, 04:43 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मुकाबलों की सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने दमदार प्रर्दशन कर 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली. लेकिन इस दौरान एक खिलाड़ी का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आया.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में महज कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन भारतीय टीम का ओपनींग जिम्मा संभालने वाला ये खिलाड़ी तीन में से किसी भी मैच में 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएं, जिसके बाद माना जा रहा है कि इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप में प्लेइंग 11 से हाथ धोने पड़ सकते हैं।

T20 World Cup 2026 से पहले खराब फोर्म में संजू

भारतीय टीम के पावर हिटर कहे जाने वाले संजू सेमसन लगातार तीन पारियों में अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम रहे हैं। टीम इंडिया का समीकरण ही संजू सेमसन को टीम में बनाई है नहीं तो उन्हें कभी भी टीम से बाहर किया जा सकता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में सेमसन ने मात्र 10 रन बनाए और जेमीसन के गेंद पर आउट होकर पवेलीयन लौट गए।

बात करें दूसरे मैच की तो उसमें भी दहाई आंकड़ा को पार नहीं कर सके रायपुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में भी उन्होंने मात्र 6 रन बनाकर मैट हेनरी की गेद पर आउट होकर मैदान से बाहर चल पड़े। तीसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसमें वो दो भी नहीं बल्कि पहले गेंद पर ही आउट हो गए। इसबार भी किसी और गेंदबाज ने नहीं बल्कि मैट हेनरी ने ही उन्हें गोल्डन डक पर पवेलीयन का रास्ता दिखाया दिया।

संजू सैमसन को T20 World Cup 2026 में करना पड़ सकता है बेंच गर्म

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी पहचान छोड़ने में नाकामयाब दिख रहे हैं जबकि उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। आपको बता दें संजू सैमसन को खूद को प्रूव करना होगा। सैमसन को उनके पावर हिटिंग अब कहीं खामोश हो रही है जबकि वो इसे दिखाने में कहीं न कहीं चूक जा रहे हैं। एक्सपर्ट की माने तो संजू सैमसन अगर लगातार इसी फॉर्म में रहे तो टी 20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में बेंच पर बैठे दिख सकते हैं। हालांकि गौतम गंभीर की कमिटमेंट उन्हें टीम में अबतक बनाए हुए है।

इस वक्त भारतीय टी 20 टीम में प्लेइंग 11 में जगह बनाने को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि अगर ऐसा ही प्रदर्शन रहा तो ईशान किशन जल्द उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं क्योंकि किशन बतौर विकेटकीपर टीम में खेलते हैं। इस स्थिति में संजू के जगह इंडिया एक ऑलराउंडर के साथ टीम को विश्व कप में उतारना चाहेगी।

Super Smash 2025-26: Match 30, AA vs CD Match Prediction in Hindi: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?

कौन ले सकता है संजू सेमसन की जगह?

भारत में फिलहाल बल्लेबाजी युनिट में काफी टक्कड़ देखने को मिला है। इसलिए माना जा रहा है कि अगर संजू प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उन्हें टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है.

ऐसी स्थिती में संजू को ड्रॉप करके टीम में एक बल्लेबाज के रूप में तिलक वर्मा को शामिल किया जा सकता है। टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में सभी टीम मजबूती के साथ मैदान में उतरना चाह रही है इसलिए इस साल काफी टक्कड़ देखने को मिल सकता है। भारत अपने शानदार प्रदर्शन को लगातार बनाए रखना चाहेगी।

6,6,6,6,6,6,6…. गुवाहटी में आया अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी का तूफान, कीवी गेंदबाजों की धुनाई कर खेली विस्फोटक अर्धशतकीय पारी

Tagged:

team india Tilak Varma Sanju Samson T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com