वक्त रहते इस खिलाड़ी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से कर देना चाहिए बाहर, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
Published - 26 Jan 2026, 02:20 PM | Updated - 26 Jan 2026, 02:23 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने में दो सप्ताह से भी कम का समय शेष है। टूर्नामेंट का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाना है। जबकि इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है।
लेकिन अगर भारत को टूर्नामेंट में जीत हासिल करनी है तो वक्त रहते एक खिलाड़ी को उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि अगर इस प्लेयर को टीम इंडिया ने बाहर नहीं किया तो पूरे टूर्नामेंट (T20 World Cup) में उन्हें पछताना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि कौन है ये खिलाड़ी और क्यों कर देना चाहिए बाहर।
T20 World Cup: वक्त रहते इस खिलाड़ी को कर देना चाहिए बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए 20 दिसंबर को स्क्वाड की घोषणा कर दी थी। इस स्क्वाड में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी शामिल किया गया था। लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन पर नजर डाले तो वह बेहद निराशाजनक रहा है।
वहीं, संजू का प्रदर्शन न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेहद शर्मनाक रहा है। उन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में केवल 6 रन बनाए हैं, जबकि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। संजू के पहली गेंद पर ही क्लीन बोल्ड होने के बाद उनके स्क्वाड में सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन घरेलू क्रिकेट में ढेर सारे रन बनाकर टी20 में लौट रहे थे, लेकिन यहां पर आते ही उनके फॉर्म ने एक बार फिर उनका साथ छोड़ दिया। संजू ने भारत के लिए साल 2026 में सिर्फ 16 रन बनाए हैं, जबकि 2025 में उनके बल्ले से 11 पारियों में सिर्फ 222 रन निकले थे।
जबकि न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले संजू ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड के खिलाफ 101 रन की पारी खेली थी, जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में संजू ने 6 पारियों में 58.25 की औसत और 137.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 233 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। यानी साफ है कि संजू घरेलू क्रिकेट में रन तो बना रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 World Cup) में उनका फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है।
8 पारी पहले ठोका था अर्धशतक
संजू सैमसन ने भारत के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक 19 सितंबर 2025 को ओमान के खिलाफ ठोका था। लेकिन इसके बाद से उनके बल्ले से एक भी पचासा देखने को नहीं मिला। चौंकाने वाली बात ये है कि संजू का ये अर्धशतक 8 पारी पहले आया था। यानी संजू को टीम प्रबंधन लगातार मौके दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह इन मौकों को भूना नहीं पा रहे हैं।
खबरें हैं कि टीम प्रबंधन संजू को बाकी बचे दो मैचों में भी आजमा सकता है और अगर यहां भी वह फ्लॉप रहते हैं तो उनके घर की टिकट काटकर उनकी जगह दूसरे विकल्प की ओर देखा जा सकता है, क्योंकि बीसीसीआई घोषित किए गए स्क्वाड (T20 World Cup) में 31 जनवरी तक बदलाव कर सकती है।
फिट होते हुए भी तिलक वर्मा को अंतिम दो मैच से होना पड़ा बाहर, जानिए क्या है वजह?
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर