पूरे टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया में बोझ बना रहा ये खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी-फील्डिंग तीनों में रहा फ्लॉप
Published - 05 Mar 2026, 03:47 PM | Updated - 06 Mar 2026, 01:04 PM
Table of Contents
Team India: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां पांच मार्च को भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले में एक ऐसा खिलाड़ी भी खेलता नजर आएगा, जो कि पूरे टी20 विश्व कप में टीम इंडिया (Team India) पर बोझ बना रहा। बल्लेबाजी के अलावा ये खिलाड़ी गेंदबाजी और फील्डिंग में भी बुरी तरह से फ्लॉप रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में इस खिलाड़ी को एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है।
Team India: बल्ले से नहीं निकल रहे रन
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम (Team India) के खतरनाक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन बैक टू बैक तीन बार जीरो पर आउट होने के बाद वह उम्मीद भी धूमिल हो गई।
हालांकि, सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक ने एक अर्धशतक ठोका था। लेकिन इसके अलावा उनके स्कोर टीम प्रबंधन (Team India) के लिए चिंता का विषय बने रहे। माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने इस विस्फोटक बल्लेबाज पर एक बार फिर भरोसा जता सकता है।
गेंदबाजी-फील्डिंग में भी साधारण आंकड़े
बल्ले के अलावा अभिषेक शर्मा बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनका इस्तेमाल केवल एक बार किया था। नीदरलैंड्स के खिलाफ अभिषेक ने एक ओवर डाला था, लेकिन यहां उन्होंने 10 रन लुटा दिए थे। इसके बाद कप्तान सूर्या ने उनको दोबारा गेंदबाजी के लिए नहीं बुलाया तो फील्डिंग में भी अभिषेक के आंकड़े साधारण ही रहे हैं।
अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो मुकाबले में दो आसान कैच टपकाए थे। पहले उन्होंने रोस्टन चेज़ का आसान कैच छोड़ दिया, जिसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ 40 रन जड़ दिए। वहीं, अभिषेक ने खतरनाक रोवमैन पॉवेल का कैच भी छोड़ा था, जिसके बाद उन्होंने मैच में 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन की शानदार पारी खेली थी।
6 घंटे पहले ही सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन घोषित, इन 11 धुरंधरों को मौका
सेमीफाइनल में खेल सकते हैं बड़ी पारी
टी20 विश्व कप 2026 के लीग चरण और सुपर-8 में फ्लॉप होने के बावजूद टीम प्रबंधन अभिषेक शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मौका दे सकता है। दरअसल, इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ जब अभिषेक शर्मा उतरे थे, उस मैच में उन्होंने केवल 37 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया था।
उम्मीद होगी कि नॉकआउट मैच में अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी पारी को दोहराए और टीम इंडिया (Team India) को शानदार जीत दिलाकर अहमदाबाद का टिकट कटाकर दें। बता दें कि, अगर भारतीय टीम (Team India) आज का मैच जीत जाती है तो उनका सामना 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड से होगा और हारने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर