रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर का लाडला होने के चलते खेलेगा टी20 वर्ल्ड कप 2026
Gautam Gambhir: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3–0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवरों में हासिल कर लिया।
दरअसल जिस खिलाड़ी की बात हो रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सेमसन को लेकर चयन को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। पिछले कुछ समय में खास प्रभाव न छोड़ पाने के बावजूद संजू को टीम मैनेजमेंट का भरोसा मिलता दिख रहा है। माना जा रहा है कि हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टी20 फॉर्मैट में संजू की आक्रामक बल्लेबाजी और मैच जिताने की क्षमता को अहम मानते हैं।
हालिया समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संजू सैमसन का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार मौके मिलना इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट फॉर्म से ज्यादा उनकी क्षमता और अनुभव पर भरोसा कर रहा है। इसी वजह से उनका नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल किया गया हैं।
पहले तीन टी20 में कुछ ऐसा रहा सैमसन का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों में संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इन तीनों मैचों में उन्हें मौके तो मिले, लेकिन वे उन्हें बड़ी पारी में नहीं बदल सके।
पहले टी20 में सैमसन ने 7 गेंदों पर 10 रन बनाए, जहां शुरुआत मिली लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। दूसरे मुकाबले में उनका स्कोर 5 गेंदों में सिर्फ 6 रन रहा और वे रन बनाने के दबाव में टिक नहीं पाए। तीसरे टी20 में स्थिति और खराब रही, जहां वे सिर्फ 1 गेंद पर 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इन तीन मैचों में सैमसन का कुल योगदान बेहद सीमित रहा और वे न तो लय पकड़ पाए, न ही टीम के लिए प्रभाव छोड़ सके। इसी वजह से उनके चयन और निरंतर मौके मिलने को लेकर सवाल उठने लगे हैं, खासकर तब जब टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के दौर में है।
टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन का अब तक का सफर
संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल करियर अब तक उतार–चढ़ाव भरा रहा है। भारत के लिए उन्होंने अब तक 55 टी20 मैच खेले हैं और 47 पारियों में 1048 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत करीब 24.3 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 147 का है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
टी20 इंटरनेशनल में संजू सैमसन का सर्वोच्च स्कोर 111 रन है। इस फॉर्मैट में उनके नाम 3 अर्धशतक और 3 शतक दर्ज हैं, जो यह दिखाता है कि वे बड़ी पारी खेलने की क्षमता रखते हैं। हालांकि निरंतरता की कमी उनके करियर का सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जब संजू चलते हैं, तो मैच का रुख अकेले बदल सकते हैं।
ये भी पढ़े : 6,6,6,6,4,4,4,4...फिर बोला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 24 पर पर ठोकी फिफ्टी