वर्ल्ड कप फाइनल वाले दिन फैंस को रुला गया ये खिलाड़ी, अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान

Published - 08 Mar 2026, 03:03 PM | Updated - 08 Mar 2026, 03:08 PM

World Cup

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (World Cup) का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस खिताब मुकाबले के लिए दोनों टीमें बिल्कुल तैयार है. जहां भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाना चाहेगा. वहीं, कीवी टीम पहली बार खिताब जीतने के लिए बेताब है.

फैंस भी इस हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए काफी उत्साहित हैं, और अपने फेवरेट टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं. इसी बीच एक धाकड़ खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया है.

World Cup के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

World Cup

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (World Cup) का मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. लेकिन इस मैच से पहले न्यूजीलैंड की एक धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है. जिसने अपने 15 साल के लंबे करियर को अलविदा कह दिया है. खास बात यह है कि टी0 वर्ल्ड कप के बीच कीवी प्लेयर ने वनडे क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया है.

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं उसका नाम ली ताहुहू है. जिन्होंने ODI क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है. 35 साल की ताहुहू ने 2011 में अपने वनडे करियर की शुरूआत की थी और सिर्फ 20 साल की उम्र में ही न्यूजीलैंड की सबसे सफल गेंदबाज बन गई थी.

World Cup 2026 फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी चौंकाने वाली जानकरी, बोले 'कोच गंभीर पैड पहनकर मैदान पर उतरेंगे....'

देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात: ताहुहू

संन्यास की घोषणा करते हुए भावुक ताहुहू ने कहा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए हमेशा गर्व की बात रही है. उनके लिए 100 से ज्यादा वनडे मैच खेलना किसी सपने जैसा था. अब वह इस फॉर्मेट से हमेशा के लिए अलविदा ले रही है.

ताहुहू ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है लेकिन वह टी0 और फ्रेंचाइजी लीग से जुड़ी रहेगी. इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने जा रही 15 मार्च से 5 मैचों की टी20 सीरीज का भी हिस्सा होगी.

बता दें कि ली ताहुहू ने न्यूजीलैंड के लिए 103 ओडीआई मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 28.01 की औसत से 125 विकेट भी चटकाए हैं. इस दौरान ताहुहू का इकॉनमी रेट 4.54 के करीब रहा है.

'कुछ नया लाओ...' सेंटनर ने बोला था हम फैंस को 'साइलेंट' कर देंगे, अब सूर्या ने न्यूजीलैंड कप्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tagged:

New Zealand cricket team T20 World Cup 2026 Lea Tahuhu
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

दो बार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com