रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में हुआ चयन, अब निकला फ्लॉप

Published - 28 Feb 2026, 04:54 PM | Updated - 28 Feb 2026, 04:55 PM

T20 World Cup

T20 World Cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल की जंग अब पहले से अधिक रोमांचक हो चुकी है। ग्रुप-1 में शामिल टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए एक मार्च को वेस्टइंडीज से सामना करना होगा, जो कि कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।

ये मैच भारत के लिए करो या मरो वाला होगा, क्योंकि जो भी टीम ये मैच अपने नाम करेगी वह सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेगी तो दूसरी टीम का सफर यही समाप्त हो जाएगा।

इसी बीच कोच गौतम गंभीर ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के स्क्वाड में एक ऐसे फ्लॉप खिलाड़ी का भी चयन किया है, जिसके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उनका रणजी ट्रॉफी खेलना मुश्किल है। लेकिन अब वह विश्व कप (T20 World Cup) में भारतीय टीम के साथ ट्रैवल कर रहा है।

T20 World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना मुश्किल

रिंकू सिंह का हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबला (T20 World Cup) खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। दरअसल, रिंकू को जिम्बाब्वे के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था, बल्कि उनकी जगह संजू सैमसन को खिलाया गया था, जिसमें उन्होंने 15 गेंदों पर महत्वपूर्ण 24 रन बनाए थे।

ऐसे में माना जा रहा है कि जो टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ मैदान पर उतरी थी। उसी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ईडन गार्डन्स में उतारा जा सकता है। हालांकि, रिंकू को खिलाने का अंतिम फैसला कप्तान सूर्या और कोच गौतम गंभीर का होगा, क्योंकि ये बल्लेबाज निचले क्रम में आकर बड़ी पारी खेलने की काबिलियत रखता है।

फॉर्म की तलाश में रिंकू सिंह

आईसीसी टूर्नामेंट में रिंकू सिंह को पर्याप्त मौके मिले हैं। लेकिन वह इसका लाभ उठाने में विफल रहे। रिंकू के पास संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ रन बनाने का शानदार मौका था, लेकिन वह सिर्फ 6 रन ही बना सके। इसके बाद उन्होंने नामीबिया के खिलाफ भी केवल एक रन बनाया तो पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 4 गेंदों पर 11 रन ही नाबाद पारी निकली थी।

इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 3 गेंदों पर छह रन बनाए तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। बता दें कि, रिंकू सिंह ने टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में खेली पांच पारियों में कुल 29 गेंदों का सामना किया है, जिसपर उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जबकि वह दो बारा नाबाद वापस लौटे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप हार के बाद हेड कोच की हुई छुट्टी, हार मिलते ही बोर्ड ने कर दिया फायर्ड

आगामी मैचों में मौका मिलना मुश्किल

भारतीय टीम के शानदार फिनिशर माने जाने वाले रिंकू सिंह ने हाल ही में अपने पिता खानचंद को खोया है। शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। रिंकू पिता के अंतिम संस्कार के लिए घर लौटे और शनिवार को फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए।

रिंकू सिंह के लिए यह समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, क्योंकि जहां एक और रिंकू सिंह के सिर से पिता का साया उठ गया तो दूसरी ओर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में खराब प्रदर्शन के बाद उनको आगामी मैचों में बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

हालांकि, रिंकू भारत के बेहतरीन क्षेत्ररक्षण माने जाते हैं और इसी के चलते वह फील्डिंग के दौरान कुछ शानदार कैच पकड़ते दिखाई दे सकते हैं। लेकिन बल्ले से उनका योगदान मिल पाना फिलहाल मुश्किल लग रहा है।

रणजी फाइनल में गेंदबाजी करते नजर आए केएल राहुल, बॉलिंग करते हुए VIDEO वायरल

Tagged:

team india Gautam Gambhir Rinku Singh T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

नाबाद 11 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com