IPL इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड इस खिलाड़ी के नाम, अपनी टीम के लिए बन गया था बड़ा बोझ
Published - 25 Mar 2026, 09:02 AM | Updated - 25 Mar 2026, 09:06 AM
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में जहां एक ओर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगती है, वहीं कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे भी होते हैं जिन्हें कोई खिलाड़ी अपने नाम नहीं करना चाहता।
आईपीएल 2025 (IPL 2025) के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुई भिड़ंत में एक ऐसा ही अनचाहा रिकॉर्ड सामने आया। इस मैच में एक स्टार खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा कि वह अपनी टीम की हार का सबसे बड़ा कारण बन गया और सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गया।
जोफ्रा आर्चर का IPL में शर्मनाक रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स ने जोफ्रा आर्चर पर 12.50 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
आर्चर ने अपने 4 ओवरों में 19.00 की इकोनॉमी से 76 रन दिए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इससे पहले यह खराब रिकॉर्ड मोहित शर्मा 73 रन देकर शुन्य विकेट के नाम था,
जिसे आर्चर ने अब पीछे छोड़ दिया है। ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने आर्चर के पहले ही ओवर में 23 रन बटोर कर उनके इरादे पस्त कर दिए थे। यह आईपीएल इतिहास के 18 साल का सबसे खराब रिकॉर्ड था।
IPL 2026 होगा टीम इंडिया के इन 5 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी सीजन, अगले शायद ही आए नजर!
हैदराबाद ने बनाए थे 286 रनों का विशाल स्कोर
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बल्लेबाजी का ऐसा तूफान आया कि SRH ने निर्धारित 20 ओवरों में 286/6 का स्कोर खड़ा कर दिया।
यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में ही 47 गेंदों पर नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम संजू सैमसन के 66 और ध्रुव जुरेल के 70 के संघर्ष के बावजूद 242 रन ही बना सकी और 44 रनों से मैच हार गई।
क्या आर्चर की वापसी टीम के लिए बनेगी चिंता?
आर्चर लगभग दो साल बाद IPL में वापसी कर रहे थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह पुरानी धार नजर नहीं आई। उनकी गति तो थी, लेकिन सटीक लाइन-लेंथ की कमी के कारण वे बल्लेबाजों के लिए आसान शिकार बन गए।
पूरे स्पेल में उन्होंने केवल एक डॉट बॉल फेंकी, जो उनकी बेबसी को दर्शाता है। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह हार एक वेक-अप कॉल की तरह है, क्योंकि उनके सबसे प्रीमियम गेंदबाज का ऐसा प्रदर्शन आगामी मैचों के लिए टीम के संतुलन को बिगाड़ सकता है।
इस साल भी राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें वापस टीम में शामिल किया है, क्या इस साल आर्चर अपने प्रदर्शन में सुधार ला पाएंगे या फिर वही पुराना इतिहास दोहराएंगे।
इस साल आरआर का IPL 2026 में पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा जिसमें टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगे क्योंकि पिछले साल टीम का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। सामने वाली टीम भी उतनी ही मजबूत दिख रही है जिसमें धोनी जैसे दिग्गज मौजूद होंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर